NEW English Version

नगला मुरारी में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन- नगला मुरारी में पहुंची नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम

शहर में सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्तों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम संपत्ति विभाग एवं प्रवर्तन विभाग की टीम ने तहसील कोल की राजस्व टीम के साथ नगला मुरारी में सरकारी रास्ते की पैमाइश एवं निशानदेही की कार्रवाई की वहीं शहर के मदार गेट क्षेत्र में मदार गेट पुलिस चौकी से अब्दुल करीम चौराहे तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।

नगला मुरारी में सरकारी रास्ते की पैमाइश कर की गई निशानदेही

बीते दिनों नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को जनसुनवाई के दौरान नगला मुरारी क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर मकान बनाए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। नगर आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव को नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सरकारी रास्ते की पैमाइश कराने तथा निर्धारित सीमा की निशानदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को नगर निगम संपत्ति विभाग एवं प्रवर्तन विभाग की टीम तहसील कोल की राजस्व टीम के साथ नगला मुरारी पहुंची। संयुक्त टीम द्वारा संबंधित सरकारी रास्ते की राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश करते हुए मौके पर उसकी निर्धारित सीमा की निशानदेही की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की संपत्ति पर खूंटे लगाकर सरकारी रास्ते की सीमा को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया जिससे सार्वजनिक रास्ते की भूमि को सुरक्षित रखा जा सके तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण अथवा कब्जे की स्थिति उत्पन्न न हो।

मदार गेट से अतिक्रमण कार्रवाई

शहर को जाम मुक्त, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात वाला बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम संपत्ति विभाग एवं प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने मदार गेट पुलिस चौकी से अब्दुल करीम चौराहे तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा रखे गए अवैध सामान अस्थायी अतिक्रमण तथा सड़क की सीमा में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को हटवाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामान को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें तथा सड़क फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगला मुरारी में सरकारी रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर पैमाइश एवं निशानदेही कराने के निर्देश दिए गए थे सरकारी रास्ते और नगर निगम की संपत्तियां जनहित एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं। इन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मदार गेट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »