झाबुआ में G20 साइड इवेंट में महिला कृषि उद्यमी समूहों के साथ संगोष्ठी का सफल आयोजन

महिलाओं की जनभागीदारी से झाबुआ की बदली कृषि की तस्वीर

भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं ट्रांसफार्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के सभागार में प्रगतिशील महिला किसानों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संजीव कुमार इंग्ले, संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार, कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली, डॉ. आई. एस. तोमर, सह निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र झाबुआ,  नगीन सिंह रावत, उप संचालक, कृषि किसान कल्याण विभाग झाबुआ,  देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक, NRLM,  जी. एस. त्रिवेदी, परियोजना संचालक, आत्मा,  सचिन साकल्ले, TRIF संस्था प्रतिनिधि,  बल्लू सिंह चौहान उद्यानिकी विभाग झाबुआ कार्यक्रम में सामिल हुए। साथ ही लगभग 200 महिला कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

G20 का मुख्य उद्देश्य वसुधैव कुटुंबकम one earth one family one future  जिसके माध्यम से वैश्विक एकता की बात को प्रोत्साहित करना तथा कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु कृषि में हो रहे नवाचार का व्यापक रूप से प्रचार करना है। जैसे कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तंत्र ज्ञान, स्मार्ट एग्रीकल्चर, डिजिटाइजेशन, वेल्यु एडिशन, प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग इत्यादि का प्रशिक्षण और क्षेत्र प्रदर्शन द्वारा जानकारी प्रदान करना है। G20 के मुख्य उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र में खेती में सर्वोत्तम प्रथाएं एवं जैविक खेती पर महिला कृषि उद्यमियों एवं प्रगतिशील किसानों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री इंग्ले ने अपने वक्तव्य में कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला किसान कृषि में हो रहे बदलाव को अपनाकर खेती में उसका उपयोग करें और कृषि एवं कृषि आधारित अन्य उद्यमों को योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेकर समूह तथा समूह में भागीदार महिलाओं की आय बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के ज्ञान से सभी लोगों को लाभ होगा। किसानों के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से काम कर रहे हैं और उनके लिए योजनाएं बनाते हैं।

इस अवसर पर डॉ. तोमर ने कहा कि कोरोना ने हमें बहुत सीख दी है। कृषि का क्ष्रेत्र बहुत बड़ा है यदि कोई इसमें उद्यमी बनना चाहता है तो इसमें बहुत बढ़ा अवसर है। कई कंपनियां आपके उत्पाद को मार्केट में बेच रही हैं। उत्पादन बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सभी लोग कृषि विज्ञान केंद्र आएं और इसका लाभ लें। यहां पर कई प्रकार के प्रशिक्षण चलाये जा रहे हैं जिनमें आप भागीदारी कर लाभ ले सकते हैं। सचिन साकल्ले ने स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम के अंत में सभी को आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय गहलोत ने किया।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है! AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें। आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
Book Showcase

Best Selling Books

The Psychology of Money

By Morgan Housel

₹262

Book 2 Cover

Operation SINDOOR: The Untold Story of India's Deep Strikes Inside Pakistan

By Lt Gen KJS 'Tiny' Dhillon

₹389

Atomic Habits: The life-changing million copy bestseller

By James Clear

₹497

Never Logged Out: How the Internet Created India’s Gen Z

By Ria Chopra

₹418

Translate »