राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आईएनएस विक्रांत पर भारतीय नौसेना के अभियानों को देखा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 07 नवंबर, 24 को समुद्र में भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन को देखा।

राष्ट्रपति 07 नवंबर 2024 को आईएनएस हंसा (गोवा में नौसेना वायु स्टेशन) पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने किया। उनके आगमन पर 150 जवानों की एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर परेड भी की गई।

इसके बाद राष्ट्रपति गोवा के समुद्र में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं, जिसमें भारतीय नौसेना के 15 अग्रणीयुद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल थीं। यह राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का समुद्र में भारतीय नौसेना के जहाजों का पहला दौरा था। राष्ट्रपति को भारतीय नौसेना की भूमिका और चार्टर तथा संचालन की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद राष्ट्रपति ने कई नौसेना अभियानों को देखा, जिसमें डेक-आधारित लड़ाकू विमानों का उड़ान भरना और जमीन पर उतरना, युद्धपोत से मिसाइल फायरिंग अभ्यास, पनडुब्बी संचालन, 30 से अधिक विमानों का फ्लाईपास्टऔर युद्धपोतों के पारंपरिक स्टीम-पास्ट के साथ समापन शामिल था।

राष्ट्रपति ने दोपहर के भोजन पर आईएनएस विक्रांत के चालक दल के साथ भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बेड़े को संबोधित किया, जिसे समुद्र में सभी इकाइयों में प्रसारित किया गया।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है! AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें। आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
Book Showcase

Best Selling Books

The Psychology of Money

By Morgan Housel

₹262

Book 2 Cover

Operation SINDOOR: The Untold Story of India's Deep Strikes Inside Pakistan

By Lt Gen KJS 'Tiny' Dhillon

₹389

Atomic Habits: The life-changing million copy bestseller

By James Clear

₹497

Never Logged Out: How the Internet Created India’s Gen Z

By Ria Chopra

₹418

Translate »