जो जन चाहें मुक्ति सुख, निज जीवन कल्यान।
गुरुपद पंकज का करें, सदा हृदय में ध्यान।।
आत्म तत्व के भाव का, गुरु बिन होय न बोध।
दर्पण लख निज रूप को, ज्यों शिशु रहे अबोध।।
माया परदा को हटा, करा परम से प्रीति।
भला चाहते शिष्य का, सतगुरु की शुभ रीति।
द्वंद्व तमस में जानिए, गुरु के वचन प्रमाण।
समाधान उर उगे ज्यों, प्राची में दिनमान।।
काट-छाँट कर पौध को, माली दे आकार।
सतगुरु अपने शिष्य की, करते साज सँभार।।![]()
प्रमोद दीक्षित मलय
शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है!
AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है।
हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें।
आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।