मान हुआ नारी का जग में देखो तार- तार है।
कोखों ने था जन्म दिया लो होता उस पर वार है।।धृतराष्ट्र सा बना हुआ अब कैसा यह संसार है।
सुनो कृष्ण अब इस जग को बस तेरी दरकार है।।तन नारी का बना यहांँ पर भोग का ही आधार है।
दुर्गा काली चंडी का अब लेना बस अवतार है।।महिषासुर की भीड़ जमा जो करती अत्याचार है।
खंडन उठा नारी तू कोई कृष्ण नहीं इस बार है।।बाहर रौशन जग है लगता भीतर बस अंधकार है।
बहुत बह चुकी अश्रु धारा भरनी अब हुंकार है।।दुर्योधन के हाथ न काँपे रावण का अधिकार है।
मौन है देखो फिर भी बैठी ये कैसी सरकार है।।कलम लिखे बस शब्द नहीं यह मेरी यलगार है।
पढ़े जरूरत तब बन जाती है ये ही तो तलवार है।।संस्कारों में बहुत ढल चुके अब करना बस वार है।
ठान जो ले ये भीतर अपने दो धारी तलवार है।।मुर्दों की बस भीड़ जमा है कुछ कहना बेकार है।
खंडित यूँ हो मान हमारा न हमको स्वीकार है।।अपनी खातिर खुद ही उठना हमको तो इस बार है।
जन्म हुआ महिषासुर का तू दुर्गा का अवतार है।।कर मर्दन बेखौफ सी होकर कहती हर इक नार है।
बोया जो भी काटे वो ही नियम यहाँ हर बार है।।
मान हुआ नारी का जग में देखो तार- तार है…
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है!
AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है।
हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें।
आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
