NEW English Version

गुस्से को करें गेट सेट गो…

विनीता झा
कार्यकारी संपादक

अपने गुस्से को कंट्रोल करना आज हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा हैं। क्या आपको भी इस कदर गुस्सा आता है कि आप उसे कंट्रोल नहीं कर पाते और फिर बाद में गुस्सा ठंडा हो जाने के बाद पछताते हैं। यह कोई ऐसी समस्या नहीं है जिससे केवल आप ही पीडि़त हैं, यह अक्सर हर किसी के साथ होता है। लेकिन किसी न किसी कारणवश यह आदत हमारे रोजमर्रा कि जिंदगी पर असर डालने लगती है। गुस्सा करना हमारी आदत में शुमार हो जाता है और हम छोटी छोटी बात पर अपना खून जलाने लगते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो निराश न हों और जल्द से जल्द गुस्से का तोड़ ढूंढना शुरु करें। आइये देखते हैं कि अपने गुस्से को हम कैसे कंट्रोल करते हैं। यह कुछ ऐसे तरीके हैं] जिनमें न तो आपका समय खराब होगा और न ही इसको करने के लिये आपको पैसे बरबाद करने पडे़गे।

गिनती गिने

जब भी आपको तेज गुस्सा आए तब 10 से 1 तक की गिनती धीरे धीरे गिन्ना शुरु कर दें। इससे आप उस बात को बूल जाएंगे जिससे आपको गुस्सा आया था।

  • टहलने निकल जाएं

आपको जिसकी वजह से भी गुस्सा आया है, जैसे घर वालों, दोस्तों या किसी अन्य इंसान कि वजह से तो अच्छा होगा कि आप उनसे दूर चले जाएं। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।

  • लंबी-लंबी सांस लें

गुस्सा आने पर उसे तुरंत शांत करने का सबसे असरदार तरीका है कि आप लंबी-लंबी सांसें लें। लंबी सांस लेकर गुस्सा भगाने का यह तरीका बहुत पुराना है। लंबी-लंबी सांस लेने से दिमाग शांत होता है और गुस्सा भी धीरे-धीरे कम होता है। ऐसा करने से आपका ध्यान गुस्सा करने वाली बात पर नहीं जाता और आप अपने गुस्से पर नियंत्रण भी कर सकते हैं। लंबी सांस खीचने से आप गुस्से को कंट्रेाल कर सकते हैं। इससे दिमाग को शान्ति मिलती है और आप रिलैक्स हो जाते हैं।

  • कारण ढूंढे

गुस्सा किस कारण से आया है, उसका कारण ढूंढने से आप उसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। जब आप शांत हो जाएं तब उसका कारण ढूंढे। इसके लिये आपन अपने दोस्तों या परिवार वालों की मदद ले सकते हैं।

  • सही समाधान खोजंे

अब जब आपको पता ही चल चुका है कि आपको किस कारण से गुस्सा आया है, तो उसका अच्छे से अच्छा समाधान खोजिये।

  • मेडिटेशन करें

मेडिटेशन, योग या व्यायाम करने से आपके दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसेस आपका दिमाग कठिन से कठिन पड़ाव को आसानी से झेल लेगा।

  • दूसरों कि गल्तियां माफ करना सीखें

कभी कभी अच्छा होता है कि आप उन लोगों को माफ कर दें, जिन्होने आपका दिल दुखाया हो।

  • दोस्तों से बात करें

कभी कभी इतना तेज गुस्सा आता है कि इसका खामियाजा हमारे परिवार को भुगतना पड़ता है। तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप इस मामले में अपने दोस्तों से बात करें और उनके सामने अपनी भड़ासा को शांत करें। इससे आपका दिल हल्का हो जाएगा।

  • जो पसंद है वो करें

अगर आपको डांस करना पसंद है या फिर गाने सुनना पसंद है तो गुस्सा आने पर यह करें। गुस्सा आने पर ऐसा करना थोड़ा मुश्किल होता है मगर यकीन मानिये कि आप अगर यह करेगें तो आपका मूड तुरंत ही सही हो जाएगा।

जिंदगी बहुत खूबसूरत है

हमेशा पॉजिटिव बने रहें और कहें कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है, मैं बहुत ही लकी हूं जो मुझे ये जिंदगी मिली है। इन्हीं शब्दों को बार बार रिपीट करते रहें, जब भी आप गुस्से में हों।

स्विच ऑफ करें दिमाग को

अगर आप ऐसी परिस्थिति में हैं कि आपको यह लग रहा है कि आपको बहुत तेज गुस्सा आने वाला है और आप किसी को उल्टा-सीधा बोल देंगे, तो ऐसे में आप अपने दिमाग को स्विच ऑफ कर दें। ष्स्विच ऑफष् करने से यह मतलब है कि आप उस मुद्दे पर (जिससे आपको गुस्सा आ रहा है) सोचना ही छोड़ दें। हो सके तो उस परिस्थिति को भी इग्नोर ही करें। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आप उस परिस्थिति से भी आसानी से निकल जाएंगे, जो आपको गुस्सा दिलाती हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »