NEW English Version

देखिए नीना गुप्ता की अवॉर्ड-विनिंग फिल्म ‘द लास्ट कलर’ का वर्ल्ड एचडी प्रीमियर, एंड पिक्चर्स एचडी पर 

मेरी दिली ख्वाहिश थी कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे और मुझे खुशी है कि मेरे डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फिल्मकारवां ने यह संभव कर दिखाया।

“सूरज तो रोज ही जीतता है, चांद का भी तो दिन आता है ना!” बेहतरीन फिल्म ‘द लास्ट कलर’ का यह झकझोर देने वाला डायलॉग हमारे दिलों में कई भावनाएं जगा देता है और हमारे चेहरों पर मुस्कान बिखेर देता है। यह आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हमें उम्मीद की रोशनी दिखाता है। एंड पिक्चर्स एचडी 12 जनवरी को रात 8 बजे अवॉर्ड-विनिंग फिल्म ‘द लास्ट कलर’ का वर्ल्ड एचडी प्रीमियर दिखाने जा रहा है। फिल्म कारवां द्वारा प्रोड्यूस और मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना के द्वारा निर्देशित की गई ‘द लास्ट कलर’ आपके दिलों में जगह बनाने और आपको ढेर सारी भावनाओं और उत्साह के सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। बनारस की पृष्ठभूमि में रची-बसी यह फिल्म भारत में वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं से जुड़े बरसों पुराने रीति-रिवाजों पर आधारित है। ‘द लास्ट कलर’ नूर (नीना गुप्ता) नाम की एक विधवा का सफर दिखाती है, जिसमें एक प्यारी-सी नन्हीं बच्ची छोटी (अक्सा सिद्दिकी) के साथ उसके रिश्ते का ताना-बाना बुना गया है। इसमें दिखाया गया है कि छोटी किस तरह नूर की ज़िंदगी में प्यार, उमंग और ढेर सारे रंग लेकर आती है। बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बड़े सहज और प्रभावी ढंग से नूर का किरदार निभाया है। अपने हर किरदार में पूरी तरह रम जाने वाली नीना गुप्ता को हर उम्र के दर्शक प्यार से ‘नीना जी’ कहकर बुलाते हैं। उनका अपनापन, ज़िंदगी के प्रति उनका सरल नज़रिया और अपने किरदारों के प्रति गहरी लगन हम में उन्हें और देखने की चाहत जगाती है। डायरेक्टर विकास खन्ना लोगों के बीच बेहद खास और दिलचस्प कॉन्टेंट परोसने के लिए जाने जाते हैं। शेफ से डायरेक्टर बने विकास अपनी फिल्म के हर पहलू का मज़ा लेते हैं और इसे दर्शकों के लिए मज़ेदार और उनकी ज़िंदगी का एक खास अनुभव बनाने के लिए अपना दिल लगा देते हैं। 

*इस फिल्म के वर्ल्ड एचडी प्रीमियर को लेकर विकास खन्ना ने कहा,* “द लास्ट कलर एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल और मेरे बचपन के बहुत करीब है। यह फिल्म किसी की पसंदीदा डिश की तरह आनंद लेने के लिए बनाई गई है। यह एक ऐसा सफर है, जो आपको एक अद्भुत अनुभव कराएगा। स तरह की भावनाओं और ऐसे दमदार किरदार को सामने लाना निश्चित तौर पर चैलेंजिंग था लेकिन इस किरदार को निभाने और इसे अपना बनाने के लिए नीना गुप्ता से बेहतर भला और कौन हो सकता था।‌ जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने बहुत-से इनपुट्स देकर बहुत मदद की।

इइस फिल्म का हर सीन बहुत सोच-समझकर रचा गया है और हमारा उद्देश्य यह था कि हम दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दें और रंगों के त्यौहार होली के जरिए एक विधवा के पूरे एहसास को सामने लाएं। मेरी दिली ख्वाहिश थी कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे और मुझे खुशी है कि मेरे डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फिल्मकारवां ने यह संभव कर दिखाया। इसके अलावा मुझे एंड पिक्चर्स एचडी पर इस फिल्म के प्रीमियर का इंतजार है और उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे।”

*इस फिल्म के वर्ल्ड एचडी प्रीमियर के बारे में चर्चा करते हुए नीना गुप्ता कहती हैं,* “जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी, तो मेरे अंदर बहुत-सी भावनाएं उमड़ पड़ीं। मैं चाहती थी कि पूरी दुनिया इस कहानी को देखे। मुझे खुशी है कि विकास ने दर्शकों को इतना खूबसूरत विशन दिखाया। उनके साथ काम करना वाकई ताज़गी भरा और रचनात्मक रूप से संतुष्टि देने वाला अनुभव था। हर सीक्वेंस अपनी-अपनी तरह से चैलेंजिंग था, जिसने एक एक्टर के रूप में मुझे अपनी कमजोरियों को टटोलने का मौका दिया।

इस फिल्म की शूटिंग बनारस के घाट पर हुई थी, जो वाकई एक यादगार अनुभव था। खास बात यह है कि यह फिल्म मेरे किरदार नूर और एक 9 साल की लड़की की खूबसूरत दोस्ती दिखाता है, जिसका रोल अक्सा सिद्दिकी ने निभाया है। मैं उम्मीद करती हूं दर्शकों को यह फिल्म देखने में मजा आएगा।” मुस्कान सिंह 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »