NEW English Version

‘आर या पार’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लगातार फैंस का दिल जीतने वाली पत्रलेखा की 2023 की शुरुआत धमाकेदार रही है

मुस्कान सिंहबीते दिनों रिलीज़ हुई ‘आर या पार‘ वेब सीरीज़ में पत्रलेखा द्वारा निभाई गई शानदार भूमिका फैंस और दर्शकों से खूब तारीफें बटोर रही है। ‘संघमित्रा’ के रूप में पत्रलेखा का किरदार लाजवाब है, जो निश्चित रूप से एक सहज डॉक्टर के रूप में सभी को आकर्षित करती है, जिसके ऊपर एक पूरी जनजाति की रक्षा करने का जिम्मा है। पत्रलेखा ने किरदार को इतनी अच्छी तरह से निभाया है कि शो देखते समय दर्शक उनकी चुनौतियों को महसूस कर सकते हैं।

हाल ही में सीरीज़ ने 4.6 मिलियन व्यूज़ हासिल करके एक नया मुकाम हासिल किया है और रिलीज़ होने के महज़ दो सप्ताह के भीतर इस आँकड़े को पार करने वाली पहली वेब सीरीज़ बन गई है। इसने आईएमडीबी पर 7.8/10 की जबरदस्त रेटिंग भी हासिल की है।

सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में आदित्य रावल और पत्रलेखा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसमें पत्रलेखा ‘संघमित्रा’ नाम के एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं। इस तरह के एक विशिष्ट किरदार को निभाने पर पत्रलेखा ने कहा, “संघमित्रा के कंधों पर हजारों आदिवासियों को बचाने की जिम्मेदारी है। मेरे लिए यह भूमिका निभाना एक शानदार अनुभव रहा है। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मैं तुरंत इस किरदार की सहजता और साहस के प्रति आकर्षित हो गई थी। सीरीज़ की सफलता ने वर्ष 2023 के शुरुआती दौर को मेरे लिए बेहद खास बना दिया है। मैं आने वाली सभी प्रशंसाओं के लिए आभारी हूँ।”

पत्रलेखा के लिए वर्ष 2022 व्यस्तता से काफी भरा हुआ रहा है, जो कि वर्ष 2023 में भी बरकरार नज़र आ रहा है। उनके पास लव रंजन की एक फिल्म, मानवी गगरू के साथ एक फिल्म, सावित्रीबाई फुले पर एक बायोपिक, एमेज़न प्राइम पर गुलकंद टेल्स और कतार में कुछ और प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं।

प्रस्तुति : मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »