NEW English Version

अपनी सुरीली आवाज और अच्छे लुक्स के लिए जाने जाने वाले लक्ष्य इस पीढ़ी के वायरल सिंगिंग सेंसेशन में से एक हैं

जब श्रेया घोषाल के समाने बतौर रिएलिटी शो कंटेस्टेंट अपनी शुरूआत करने वाले लक्ष्य कपूर ने उनके साथ गाया गाना

मुस्कान सिंह

करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (DCA) द्वारा लॉन्च किए गए, लक्ष्य ने पिछले साल विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे-स्टारर पैन-इंडियन फिल्म ‘लाइगर’ के एक गाने के साथ अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में ‘मेरा बनेगा तू’ गाने को अपनी आवाज दी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। ‘मेरा बनेगा तू’ गाने में लक्ष्य की आवाज को हर तरफ से प्यार और सराहना मिली। लक्ष्य के पास इस साल लोगों के लिए कई गाने हैं, जिसकी शुरूआत सोहनेया के साथ होगी जिसे उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ गाया हैं। ये गाना फरवरी में आएगा। ऐसे में एक तरफ जहां लक्ष्य देश के अगले सिंगिंग सुपरस्टार के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है, वहीं म्यूजिक लेजेंड श्रेया घोषाल के साथ लक्ष्य का जुड़ाव एक दिलचस्प कहानी बयां करता है।

दरअसल सालों पहले लक्ष्य ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ में एक बच्चे के रूप में हिस्सा लिया था, जिसे श्रेया ने जज किया था और अब इतने सालों के बाद, लक्ष्य म्यूजिक लेजेंड और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक के साथ गाना गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

लक्ष्य ने अपने उत्साह को साझा करते हुए बताया, “जीवन वास्तव में एक फुल सर्कल है। सालों पहले एक बच्चे के रूप में सिंगिंग रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद, मैंने कभी भी म्यूजिक लेजेंड श्रेया घोषाल के साथ गाना रिकॉर्ड करने की उम्मीद नहीं की थी। रियलिटी शो के बाद, मैं कुछ समय के लिए म्यूजिक से दूर हो गया था, क्योंकि मुझे अपना बिजनेस सेट करना था, लेकिन साथ ही मैंने अपने क्राफ्ट को बेहतर बनाने के लिए पेशेवर रूप से संगीत भी सीखा।.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने यह सोचा भी था कि सालों बाद मुझे धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बुलाया जाएगा जो अपने म्यूजिक लेबल VYRL के तले एक गाना बनाना चाहते हैं जिसमें श्रेया घोषाल के साथ मैं एक गाना गाऊंगा। एक प्रतियोगी से एक सह-गायक तक, जीवन सच में एक सर्कल है। मुझे खुशी है कि श्रेया मैम ने सोहनेया के साथ साथ मेरी आवाज और म्यूजिक वीडियो की भी तारीफ की।”  वैसे लक्ष्य ने ‘तुम्हें प्यार करूंगा’ जैसे कुछ बेहद पसंद किए गए सिंगल्स को आवाज दी हैं और उनके सोशल मीडिया पर फेमस बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति ने युवाओं के लिए एक बड़ा फैन बेस तैयार किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »