NEW English Version

पठान ने बनाया शतक, 100 से ज्यादा  देशों में हुई रिलीज, किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सर्वोच्च!

बहुत दिनों से भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म, पठान, आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम शामिल हैं। यश राज फिल्म्स  की रोमांच से भरी हुई एंटरटेनर, पठान, कल दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो गई है और इसने पहले ही विदेशी क्षेत्रों में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है!

पठान को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया , यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सर्वोच्च होगा! इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने खुलासा किया, “पठान किसी भी यश राज फिल्म्स के लिए विदेशी क्षेत्रों में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। वास्तव में, यह विश्वीय स्तर पर किसी भारतीय फिल्म के लिए भी सबसे बड़ी रिलीज है! शाहरुख खान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और इस वजह से पठान को दुनिया भर में रिलीज करने की अद्वितीय मांग है, जिसे देखते हुए फिल्म का प्रचार किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे बताया, “महामारी के बाद, थिएटर व्यवसाय के पुनः प्रवर्तन को ध्यान में रखते हुए,यह एक बहुत ही खुशी की बात है। पठान को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। यह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है और यह देखना अद्भुत है कि कैसे हमारी उत्कृष्ट फ्रेंचाइजी हर फिल्म के साथ मजबूती से आगे बढ़ती जा रही है। हम पठान के बारे में बहुत उत्साहित हैं और यह विदेशी क्षेत्रों से अच्छा संचय करेगी। यह फिल्म साल के शुरुआत में थिएटर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में उत्साह को फिर से वापस लाने में सक्षम होगी।”

पठान को लेकर प्रचार बेमिसाल किया गया है। यश राज फिल्म्स ने अब तक फिल्म की जितनी भी ऐसेट्स को रिलीज़ किया हैं वो टीज़र से ही सुपर-हिट साबित हुई हैं, दो गाने बेशरम रंग और झूम जो पठान और हाल ही में रिलीज़ किया गया ट्रेलर इंटरनेट मेल्टडाउन का कारण बन गया है!

पठान को लेकर चर्चा की एक और बड़ी वजह यह है कि देश के दो सबसे बड़े मेगास्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण यशराज फिल्म्स की पठान में साथ में काम कर रहे हैं। वे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं, उनके महाकाव्य ब्लॉकबस्टर ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »