NEW English Version

जल्दी करें: वॉइस ऑफ सीनियर्स के रजिस्ट्रेशन्स की लिंक आज तक ही खुली है 

सीनियर सिटीजन की गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स 5’ में पंजीयन की अंतिम तारीख 3 फरवरी

इंदौर में आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर द्वारा आयोजित की जा रही सीनियर सिटीजन की गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स 5’ में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 3 फरवरी है, जो कि पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 51000 रुपए तथा द्वितीय विजेता को 21000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विजेता को नकद राशि के अलावा बैंकाक की यात्रा (शर्तें लागू) का भी अवसर प्राप्त होगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिस्पर्धी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें केवल हिन्दी फिल्मों के गानों को मान्यता दी जाएगी। विशेष बात यह है कि गायन के दौरान करियोके की अनुमति नहीं है। प्रतियोगिता को अधिक पारदर्शी रूप देने के लिए प्रोफेशनल गायक एवं संगीत शिक्षक इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

गायन प्रतियोगिता में स्वयं को रजिस्टर करने वाले प्रतिस्पर्धियों की ऑडिशन प्रक्रिया 5 से लेकर 7 फरवरी तक की जाएगी। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को सेमी फाइनल आयोजित किया जाएगा। चयनित हुनरबाज़ गायक 12 फरवरी को एक-दूसरे को टक्कर देंगे, और फाइनल विजेता का ख़िताब अपने नाम कर सकेंगे। यदि आप सुरीली आवाज़ के धनी हैं, तो आपके पास शानदार मौका है, खुद को व्यक्त करने का और शानदार इनाम जीतने का। तो देर किस बात की, कहीं यह सुनहरा मौका हाथ से चला न जाए, आज ही इच्छुक गायक अपना रजिस्ट्रेशन करें, जो कि पूर्णतः निःशुल्क है।  प्रतियोगिता के फॉर्म A15,स्लाइस 5, स्कीम 78, विजय नगर से प्राप्त किए जा सकते हैं, या फिर ऑनलाइन पंजीकरण https://forms.gle/tMVA3X41mcWcVeZW9 लिंक द्वारा अथवा व्हाट्स एप फोन नंबर  +917000140044 के माध्यम से भी किया जा सकता है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »