NEW English Version

भारत और सिंगापुर के प्रधानमंत्री 21 फरवरी को दोनों देशों के बीच ‘रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम लिंकेज’ के लॉन्च के गवाह बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग 21 फरवरी, 2023 को प्रात: 11 बजे (आईएसटी) भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के ‘पे नॉउ’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी लॉन्च होने के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाह बनेंगे। यह लॉन्‍च भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास और मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर (एमएएस) के प्रबंध निदेशक रवि मेनन द्वारा किया जाएगा।

भारत फिनटेक नवाचार के लिए एक सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सबसे श्रेष्‍ठ डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री का मुख्‍य रूप से इस बात को सुनिश्चित करने पर जोर रहा है कि यूपीआई के लाभ केवल भारत तक ही सीमित न रहें, बल्कि अन्य देश भी इससे लाभान्वित हों। इन दो भुगतान प्रणालियों के जुड़ाव से दोनों देशों के निवासी सीमा पार धन प्रेषण के तेज और लागत प्रभावी हस्तांतरण में सक्षम होंगे। इससे सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से प्रवासी कामगारों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में और भारत से सिंगापुर में तुरंत और कम लागत पर पैसे का हस्तांतरण करने में भी मदद मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »