NEW English Version

भोला ने अपने फैंस को दिया सुपर स्पेशल गिफ्ट

फिल्म निर्माता-सुपरस्टार अजय देवगन और उनके फैंस के बीच एक सुपर स्पेशल रिश्ता है। इस खूबसूरत रिश्ते को सिर आँखों पर रखते हुए, अजय ने अपने फैंस को एक दिलकश सरप्राइज़ दिया है। अजय ने फैंस को यह सरप्राइज़ अपनी आगामी इमोशनल टच वाली एक्शन-एडवेंचर भोला के पहले रोमांटिक ट्रैक के रिलीज़ होने से पहले ही दे दिया है।

सॉन्ग के रिलीज़ होने से पहले ही अजय ने इसका एक बत्तीस सेकंड का ऑडियो क्लिप अपने फैंस को भेज दिया। बस फिर क्या था, इसने न सिर्फ फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि इसके रिलीज़ होने के बेसब्र इंतज़ार में छोड़ दिया। अजय ने यह सरप्राइज़ इसलिए दिया, क्योंकि वे चाहते थे कि उनके फैंस यह सॉन्ग सबसे पहले सुने। सही भी है, आखिरकार, फैंस वर्षों से उनकी फिल्मों की सफलता के अभिन्न अंग रहे हैं।

यह सरप्राइज़ उम्मीद पर खरा उतरा। खूबसूरत ट्रैक ‘नज़र लग जाएगी’ ने फैंस को काफी रोमांचित कर दिया है। फैंस ने भी बदले में अजय को कुछ गिफ्ट करने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रैक का उपयोग करते हुए शानदार वीडियोज़ बनाए हैं। सॉन्ग जल्द ही रिलीज़ होने वाला है, लेकिन फैंस के बीच निश्चित रूप से इस लव ट्रैक को लेकर बेसब्री बढ़ी हुई है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »