NEW English Version

फिल्म भोला का पहला सॉंग रिलीज

भोला का पहला गाना नज़र लग जाएगी जोकि एक रोमांटिक ट्रैक है, अब रिलीज हो गया है यह फैंस के लिए एक विशेष झलक के साथ बड़े पैमाने पर चर्चा पैदा कर रहा है। अमला पॉल और अजय देवगन के साथ यह गीत दर्शकों की रुचि को बढ़ा रहा है क्योंकि इसमें बेहद आकर्षक अमला पॉल हैं, जो अजय देवगन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर रही हैं। बड़ी आँखें और मोहक मुस्कान वाली यह अभिनेत्री अजय के प्रेमी की भूमिका निभा रही हैं।

यह गीत जावेद अली के द्वारा गाया गया है, इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक रवि बसरूर ने कंपोज़ किया है। यदि हम गाने की बात करें तो यह गाना अजय और अमला के प्यार को दर्शाता है, गाने के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि “इस गाने में फिल्म के भावुक नजरिये को दिखाया गया है। मैं बहुत खुश हूँ कि इरशाद, जावेद अली और रवि बसरूर ने साथ मिलकर इसे इतनी ख़ूबसूरती से पेश किया है।

पवित्र नगरी वाराणसी में गंगा की प्रमुखता दिखाते हुए खूबसूरती से फिल्माए गए इस गीत में एक मार्मिक अभिव्यक्ति है। अभिनेता को आशा है कि श्रोता, दर्शक और उनके प्रशंसक इसे सुपर-हिट बनाएंगे। भोला 30th March 2023 को सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए तैयार है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »