NEW English Version

हमने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों की खुशी के लिए खाने-पीने के साथ लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स, सत्संग समेत सभी सुविधाओं का इंतजाम किया है- अरविंद केजरीवाल

उम्र के आखिरी पड़ाव में भी दिल्ली के ढेरों बुजुर्ग अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देकर अपने समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभरे दिल्ली के 24 बुजुर्गों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज ‘वरिष्ठ सम्मान’ देकर सम्मानित किया और दिल्ली व देश की तरक्की के लिए उनसे आशीर्वाद लिया। दिल्ली में पहली बार केजरीवाल सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम, समाज कल्याण, कला-संस्कृति, चिकित्सा और खेल जगत में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया है।

शाह ऑडिटोरियम में आयोजित ‘वरिष्ठ सम्मान’ उत्सव के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम हर पल संघर्ष करते रहते हैं। जिस वक्त हम संघर्ष करना छोड़ देते हैं, हमारा बुढ़ापा आ जाता है। 65 साल की उम्र में शूटिंग शुरू करने वाली दादी प्रकाशी तोमर जैसे तमाम बुजुर्ग हैं, जो देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जिस समाज में बुजुर्गों की सेवा और सम्मान नहीं होता है। वह समाज की कभी भी तरक्की नहीं कर सकता है। हमने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों की खुशी के लिए खाने-पीने के साथ लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स, सत्संग समेत सभी सुविधाओं का इंतजाम किया है। बुजुर्गों का हमारे उपर आशीर्वाद है। इसी वजह से हम दिन दूनी-रात चैगुनी तरक्की कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से आज राज निवास मार्ग पर स्थित शाह ऑडिटोरियम में ‘वरिष्ठ सम्मान’ उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में साहित्य कला परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं, बतौर मुख्य अतिथि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोपहर करीब 12 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »