NEW English Version

नितिन गडकरी ने भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज भारत में ऑस्ट्रिया गणराज्य की राजदूत सुश्री कैथरीना वीजर के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में, सड़क अवसंरचना विकास और हरित प्रौद्योगिकियों में नवीनतम तकनीकों एवं नवाचारों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। ऑस्ट्रियाई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री को विभिन्न नवीन तकनीकों और उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे नवीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी।

गडकरी ने बताया कि भारत द्वारा कई रोपवे एवं केबल कार परियोजनाओं को क्रियान्वित किया  रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रियाई कंपनियों द्वारा निर्मित किए जा रहे रोपवे तथा केबल कार के उच्च गुणवत्ता वाले घटकों एवं उपकरणों की सराहना की और भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इसके निर्माण में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने इस कंपनियों को समग्र लागत को कम करने के उद्देश्य से भारत में उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी आमंत्रित किया।

सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों जैसे राजमार्ग निर्माण, सुरंग निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम, कुशल परिवहन प्रणाली, यातायात प्रबंधन प्रणाली, हरित प्रौद्योगिकी सुरंग निगरानी प्रणाली और सड़क सुरक्षा में नई तकनीकों के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक ने सड़क परिवहन क्षेत्र में नवाचार लाने और परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों का प्रभावी समाधान विकसित करने हेतु ऑस्ट्रिया के साथ भारत की निरंतर साझेदारी और विकासात्मक सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया। ऑस्ट्रिया की राजदूत ने गडकरी को ऑस्ट्रिया आने का निमंत्रण भी दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »