NEW English Version

शैक्षिक संवाद मंच द्वारा होली पर कवि गोष्ठी का आयोजन

अतर्रा (बाँदा)। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश द्वारा होली के शुभ अवसर पर 4 मार्च की शाम 7 बजे से एक ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें शैक्षिक संवाद मंच से जुड़े हुए रचनाधर्मी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कविता पाठ करेंगे। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार कवि जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ (दतिया, म.प्र.) तथा मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रादित्य प्रकाशन संस्थान (झलवा प्रयागराज) के निदेशक अभिषेक ओझा उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक एवं कवि गोष्ठी के संयोजक प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोत्सव के शुभ अवसर पर मंच से जुड़े रचनाकार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एक कवि गोष्ठी का आनलाइन आयोजन 4 मार्च की शाम 7 बजे से किया गया है। पूरे उत्तर प्रदेश से प्राप्त 42 रचनाओं में से 13 रचनाएं प्रस्तुति हेतु चुनी गयी  हैं। प्रदेश के 12 जनपदों के ये 13 रचनाकार गोष्ठी में अपनी प्रतिनिधि मनमोहक रचनाओं की छटा बिखेरेंगे। ऑनलाइन कवि गोष्ठी की अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी से पुरस्कृत वरिष्ठ साहित्यकार कवि जगत प्रकाश शर्मा ‘जगत’ (दतिया मध्य प्रदेश) तथा मुख्य अतिथि के रूप में नवोदित रचनाकारों के लेखन को लगातार प्रकाशित करने हेतु मंच उपलब्ध करा रहे रुद्रादित्य प्रकाशन प्रयागराज के निदेशक अभिषेक ओझा रचनाकारों के बीच रहेंगे। कविता पाठ के लिए चयनित रचनाकारों में श्रुति त्रिपाठी (बस्ती), रश्मि पांडेय, (फतेहपुर), राजबहादुर यादव (जौनपुर), रुखसाना बानो (मिर्जापुर), प्रतिभा यादव (सहारनपुर), माधुरी त्रिपाठी (बस्ती), वत्सला मिश्रा (प्रयागराज), डॉ. रेखा यादव (बरेली), महेशचंद्र (गोण्डा), पारुल चौधरी (बागपत), सुधारानी (सहारनपुर), अशोक प्रियदर्शी (चित्रकूट), अवनीश यादव (लखीमपुर खीरी) आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। गोष्ठी में पूरे प्रदेश से श्रोता भी जुड़कर उपस्थित रहेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »