NEW English Version

अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म में पत्रलेखा? सोशल मीडिया पर शूटिंग की एक पिक्चर पोस्ट करके पत्रलेखा ने फैंस के बीच दौड़ा दी जिज्ञासा की लहर

पत्रलेखा अपने दिलचस्प प्रोजेक्ट्स के माध्यम से फैंस और दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हॉटस्टार की आर या पार के साथ पत्रलेखा के लिए इस वर्ष की शुरुआत धमाकेदार रही है। इसमें उनकी भूमिका को खूब सराहना मिली। जहाँ वर्ष 2022 में पत्रलेखा बेहद व्यस्त रहीं, वहीं वर्ष 2023 में भी उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है। 

पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपने निर्देशक अनुभव सिन्हा की पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कप्तान @anubhavsinha काम पर।” इसे देखते ही फैंस के बीच जिज्ञासा की लहर दौड़ पड़ी। और इसने उन्होंने यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे अभिनव सिन्हा के अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं? इस बीच टीम के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि पत्रलेखा कुख्यात कंधार अपहरण पर आधारित एक प्रोजेक्ट में एक प्रतिष्ठित किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। प्रोजेक्ट का नाम अभी उजागर नहीं किया गया है। 

इसके अलावा पत्रलेखा राज डीके की गुलकंद टेल्स, लव रंजन की कॉमेडी ड्रामा- हीर सारा में दिखाई देंगी, जो लड़कियों की रोड ट्रिप पर आधारित है। वर्ष 2023 में पत्रलेखा के पास विभिन्न विषयों पर आधारित कई प्रोजेक्ट्स की भरमार है, ऐसे में उनके लिए यह एक व्यस्त वर्ष होने जा रहा है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »