NEW English Version

बालवीर को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

 फेंटेसी टेलीविज़न शो बालवीर इन दिनों फिर सुर्ख़ियों में है। डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी पर अपनी वापसी के साथ, बालवीर एक बार फिर दर्शकों को टीवी सेट्स से चिपके रहने पर मजबूर कर रहा है। द क्यू टीवी पर 26 फरवरी से शुरू हुए, सात परियों की अद्भुत शक्तियों से भरपूर, देश के चाइल्ड सुपरहीरो बालवीर की कहानी, अपने दिलचस्प किरदारों, बेहतरीन स्टोरी लाइन व सुपरहिट एक्शन से बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मनोरंजित कर रही है। 

इस बारे में बात करते हुए क्यू टीवी के प्रोग्रामिंग हेड आशुतोष बर्वे ने कहा, “क्यू टीवी पर अपने दर्शकों के लिए बालवीर को लाने पर हम बेहद उत्साहित हैं। बालवीर देश के सबसे प्यारे चाइल्ड सुपरहीरो हैं। प्रत्येक एपिसोड में सुपर रोमांच, दमदार एक्शन, कॉमेडी, स्पेशल इफेक्ट्स और इमोशन मौजूद है। कुल मिलाकर इस शो में वह सब कुछ है जो दर्शकों को पसंद आता है। बालवीर खलनायिका भयंकर परी की दुष्ट योजनाओं से लड़ेगा और प्रत्येक एपिसोड में यह देखना दिलचस्प व रोमांचक होगा कि बालवीर खलनायकों को कैसे हराता है। कहीं न कहीं मैं यह भी कहना चाहता हूं कि द क्यू टीवी हमेशा कुछ अधिक करने में विश्वास रखता है और हमारे प्रिय दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ कंटेंट लाता है। इसे जारी रखते हुए अब हम देश के सबसे प्यारे चाइल्ड सुपरहीरो को लेकर आए हैं।”

बालवीर जिसे परी लोक की परियों द्वारा अविश्वसनीय महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। लेकिन पृथ्वी पर बच्चों के विनाश के पीछे एक दुष्ट परी हावी है और पृथ्वी पर मानवता की रक्षा व बच्चों के संरक्षण के लिए, बलवीर को उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे द क्यू टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस दौरान शो न देख पाने वाले दर्शक, हफ्तेभर के धमाकेदार एपिसोड के मजे शनिवार और रविवार को ले सकते हैं। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »