NEW English Version

हम दुनिया में सबसे बड़ी युवा-शक्ति हैं और हमें अपनी अपार क्षमता हासिल करने का प्रयास करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पंजाब में आईआईटी, रोपड़ से अखिल भारतीय युवा उत्सव-भारत@2047 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवा उत्सव के डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया। युवा उत्सव एक साथ प्रतापगढ़ (यूपी), हरिद्वार (उत्तराखंड), धार और होशंगाबाद (एमपी), हनुमानगढ़ (राजस्थान), सरायकेला (झारखंड), कपूरथला (पंजाब), जलगांव (महाराष्ट्र), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), करीमनगर (तेलंगाना), पलखड़ (केरल) और कुड्डालोर (तमिलनाडु) में आयोजित किया गया। पहले चरण में 31 मार्च 2023 तक युवा शक्ति का उत्सव मनाने के लिए देश भर के 150 जिलों में युवा उत्सव आयोजित किये जायेंगे।

युवाओं से भरे एक हॉल में अनुराग सिंह ठाकुर ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बात की और युवाओं से उन्हें गौरवान्वित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम दुनिया में सबसे बड़ी युवा-शक्ति हैं और हमें अपनी अपार क्षमता हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।” इसके अलावा, उन्होंने छात्रों से यह भी आग्रह किया कि वे एक सामाजिक कारण चुनें, जो उनके दिल के करीब हो और इन मुद्दों के समाधान के लिए काम करें। उन्होंने कहा, “युवा भविष्य के निर्माता हैं।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने मोटे अनाज के महत्‍व पर भी बात की। मोटे अनाज से किसानों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है और इनसे पानी की बचत होती है तथा मिट्टी की उर्वरकता बहाल हो जाती है। उनके वक्तव्य में फिट-इंडिया का भी उल्लेख आया और पूरा कक्ष “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” के नारे से गुंजायमान हो गया। “आज, भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-प्रणाली बन गया है। हमारे यहां 107 यूनीकॉर्न हैं। किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा स्टार्ट-अप हमारे यहां ही होते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था ‘फ्रेजाइल-फाइव’ से बढ़कर ‘फर्स्ट-फाइव’ में आ गई है। ये सब मोदी जी के प्रयासों तथा स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहलों के कारण संभव हुआ है।” केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर आयोजन-स्थल पर लगाये गये स्टॉलों को भी देखा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »