NEW English Version

प्रधानमंत्री 6 मार्च, 2023 को ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। यह केंद्रीय बजट में घोषित पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर अंतर्दृष्टि, विचारों और सुझावों को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे 12 पोस्ट-बजट वेबिनार की श्रृंखला का एक हिस्सा है।

केंद्रीय बजट 2023-24 सात प्राथमिकताओं को लेकर रेखांकित है, जो एक- दूसरे के पूरक हैं और अमृत काल के दौरान ‘सप्तऋषि’ के मार्गदर्शन के रूप में कार्य कर रहे हैं। समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें 157 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, आईसीएमआर प्रयोगशालाओं में सार्वजनिक व निजी चिकित्सा अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और चिकित्सा उपकरणों के लिए औषध नवाचार व बहु-विषयक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इस वेबिनार में स्वास्थ्य और औषध, दोनों क्षेत्रों को कवर करते हुए एक साथ तीन ब्रेकआउट सत्र आयोजित होंगे। केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों/विभागों के मंत्रियों व सचिवों के अलावा राज्य सरकारों/ केंद्रशासित प्रदेश प्रशासनों के स्वास्थ्य विभागों के कई हितधारक, विषय विशेषज्ञ, उद्योग/संघों के प्रतिनिधि, निजी मेडिकल कॉलेज/ अस्पताल/ संस्थान आदि इस वेबिनार में हिस्सा लेंगे और बजट घोषणाओं के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सुझाव देकर अपना योगदान देंगे। वहीं, ब्रेकआउट सत्रों के लिए विभिन्न विषयवस्तुएं निर्धारित की गई हैं। इनमें नर्सिंग में गुणात्मक सुधार: अवसंरचना, शिक्षा व अभ्यास, चिकित्सा अनुसंधान के लिए सुविधाप्रदाता के रूप में आईसीएमआर प्रयोगशालाओं का सार्वजनिक व निजी क्षेत्र द्वारा उपयोग और चिकित्सा उपकरणों के लिए औषध नवाचार व बहु-विषयक पाठ्यक्रम हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »