NEW English Version

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में सप्ताह भर चलने वाले समारोह आज से शुरू

नई दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय 7 से 12 मार्च, 2023 तक सप्ताह भर चलने वाले समारोह के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इस वर्ष के उत्सव का विषय “डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” है। समारोह की शुरुआत आज “समत्वं योग उच्यते: फोटोग्राफी की कला का उत्सव” शीर्षक से एक प्रदर्शनी के साथ हुई। इसमें 60 से अधिक समकालीन महिला फोटोग्राफरों की कलात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।

संग्रहालय के संग्रह से प्रेरित महिला कलाकारों के लिए एक सामूहिक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। संग्रहालय बच्चों के लिए एक विशेष पुस्तक के लोकार्पण के साथ-साथ फिल्म का प्रदर्शन, व्याख्यान और क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू का एक आनंददायक सप्ताह भी आयोजित करेगा।

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में पहले से ही आधुनिक और समकालीन कला के क्षेत्र में प्रमुख भारतीय महिलाओं के कार्यों का एक संग्रह है, जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संग्रहालय को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से कुशल महिलाओं को अपनी कलात्मकता दिखाने के साथ ही फोटोग्राफिक प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने पर गर्व है। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »