NEW English Version

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को मिला मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार

इंदौर : शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग और विशेष पहचान रखने वाले देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल को हाल ही में मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार उन्हें बोर्डिंग स्कूल के तहत बच्चों के भविष्य का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षा में अव्वल दर्जा दिलाने के एवज में प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री, नरोत्तम मिश्रा द्वारा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और शिक्षाविद्, ललित सरदाना को सम्मानित किया गया। सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, प्रीमियम परिवारों के बच्चों के लिए एक प्रीमियम सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल है। इस बोर्डिंग स्कूल की सुविधा लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक, ललित सरदाना, जिन्हें आईआईटी में ऑल इंडिया 243 वीं रैंक प्राप्त है, विगत 26 वर्षों से छात्रों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों ही विषय पढ़ाते आ रहे हैं तथा भारत में सर्वाधिक सिलेक्शन अनुपात दे रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ ही यहाँ बोर्डिंग से जुड़े बच्चों की सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। विशाल लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी के साथ ही लैंग्वेज और रोबोटिक्स लैब्स की सुविधा छात्रों को दी जाती है।  ललित सरदाना, संस्थापक व शिक्षाविद्, सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, कहते हैं, “सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल से नवाज़ा जाना पूरी सरदाना टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। इस पुरस्कार ने हमें अपनी मेहनत में और अधिक इजाफा कर श्रेष्ठतम परिणाम देने के लिए प्रेरित किया है। स्कूल में आईआईटियंस डॉक्टर्स, उच्च शिक्षित, अनुभवी और समर्पित रेसिडेंशियल फेकल्टीज़ और मेंटॉर्स द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाता है। यह पुरस्कार इन सभी के अथक प्रयासों और बच्चों को बेहतर भविष्य देने की भावना को समर्पित है। बच्चों का ध्यान रखने के उद्देश्य से डायरेक्टर्स भी आवास में ही रहते हैं। वर्तमान में बोर्डिंग स्कूल से 16 राज्यों के बच्चे जुड़े हैं, हम जल्द से जल्द इसमें बढ़ोतरी की अपेक्षा करते हैं।” 

स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं पर ज़ोर देते हुए वे कहते हैं, “यदि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान किसी भी तरह का डाउट होता है, तो उन्हें सुबह 6 बजे से लेकर रात 2 बजे तक अपने तमाम डाउट्स क्लियर करने की सुविधा सरदाना स्कूल में है। जब तक कंठस्थ नहीं हो जाता, तब तक वे अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं। इस सुविधा से हमने यह पाया कि बच्चों में कई दफा पूछने के बाद भी झिझक नहीं रहती और कोई भी कॉन्सेप्ट उनके मन-मस्तिष्क में गहनता से उतर जाता है। हम लड़कों और विशेष रूप से लड़कियों के लिए एक सुरक्षित परिसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहाँ 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति की सुविधा भी बच्चों के लिए उपलब्ध है।”

गौरतलब है कि बोर्डिंग स्कूल में बच्चों को दिन में 5 बार स्वस्थ, स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी भोजन, तथा दिन में दो बार एक-एक गिलास दूध की सुविधा दी जाती है। बच्चों को असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यहाँ के आवास एयर कंडीशन से परिपूर्ण हैं। यहाँ तक कि 40 से अधिक स्पोर्ट्स सुविधाएँ भी बच्चों को दी जाती हैं, ताकि पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों और बेहतर स्वास्थ्य का लाभ उन्हें मिल सके। सबसे खास सुविधा सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में यह है कि बच्चे मोबाइल के आदी न हो जाएँ, इसका विशेष ख्याल रखते हुए परिसर में मोबाइल फोन्स पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। स्मार्ट कक्षाओं और कई तरह की गतिविधियों के साथ ही यहाँ बच्चों की रूचि के अनुरूप कक्षाएँ भी ली जाती हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »