NEW English Version

“युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व नेता के रूप में आगे बढ़ाएगी”: हरदीप एस. पुरी

आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी ने जलवायु परिवर्तन, काम के भविष्य और लोकतंत्र में युवाओं जैसे मुद्दों पर युवाओं की चिंताएं और उनकी आवाज बढ़ाने के लिए उन्‍हें एक मंच प्रदान करने के लिए सम्‍मेलन की सराहना की। हाल के वर्षों में देश के युवाओं ने उद्यमशीलता की संस्कृति को प्रेरित किया है। युवा अग्रणी विकास के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा युवा विकास कार्यक्रमों पर सालाना नब्बे हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। शहरी विकास के क्षेत्र में युवाओं द्वारा नवाचारों को शामिल करने वाले अनेक ज्ञान-उत्पादों का अनावरण किया। एनवाईसी 2023 के आयोजन के लिए स्मार्ट सिटीज मिशन, एनआईयूए और युवा शक्ति के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए, मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि युवाओं के कारण 2047 तक भारत हर तरह से विश्व में अग्रणी होगा।

वह भारत की जी20 की अध्‍यक्षता में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय और युवा कार्य और खेल मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज मिशन के सहयोग से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) द्वारा आयोजित एनवाईसी 2023 को संबोधित कर रहे थे। सम्‍मेलन में युवा आज यहां यू20 और वाई20 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे और कल के तीव्र बुद्धि नेताओं को बढ़ावा देंगे। नवाचार की संस्कृति का उल्लेख करते हुए, मंत्री ने हाल के वर्षों में युवाओं की उद्यमशीलता की प्रकृति के साक्ष्‍य के रूप में देश में स्टार्ट-अप के विस्फोट पर प्रकाश डाला। युवाओं के विकास के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों पर सालाना नब्बे हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

इससे पहले दिन में एमओएचयूए राज्य मंत्री कौशल किशोर ने राष्ट्र के विकास की गाथा में सबसे महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं में से एक के रूप में हमारी ‘युवाशक्ति’ की ताकत पर जोर देते हुए ‘नशा मुक्त भारत’ की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आयोजन के दौरान उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कुणाल कुमार, संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक (एससीएम); हितेश वैद्य, निदेशक, एनआईयूए; श्रीमती मीता राजीवलोचन, सचिव, युवा कार्य (वर्चुअल संबोधन); प्रवीण चौधरी, यू20 शेरपा और अनमोल सोवित, अध्यक्ष, वाई20 सचिवालय शामिल थे।

एनआईयूए-एनएमसीजी छात्र थीसिस प्रतियोगिता और सीपीआईएन वार्ता के प्रतिभागियों द्वारा “एक असमान दुनिया में समान भविष्य बनाना” और “युवा भागीदारी बढ़ाने के लिए मीडिया की भूमिका” पर पैनल चर्चा के साथ-साथ विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न संस्थानों के युवाओं और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रस्तुतियां हुईं। सम्‍मेलन ने, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, चर्चाओं, जलवायु कैफे और आकर्षक विचार-विमर्श के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र के संचालन को समझने में मदद की। राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश भर के छात्रों और युवा पेशेवरों, विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों की सह-रचना, सहयोग करने और शहरी भारत के दबाव वाले मुद्दों से जुड़ने के लिए भागीदारी देखी गई।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »