NEW English Version

सीडीपी द्वारा हिंदुस्तान जिंक सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित

हिंदुस्तान जिंक को ग्लोबल एनवायरनमेंटल नॉट-फॉर-प्रॉफिट चैरिटी सीडीपी द्वारा सप्लायर एंगेजमेंट लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है। कंपनी को जलवायु परिवर्तन पर आपूर्तिकर्ता जुड़ाव के लिए मूल्यांकन किए गए शीर्ष 8 प्रतिशत में स्थान दिया गया है। यह मान्यता सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता और कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं के साथ जुड़ने के प्रयासों की मान्यता है। इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि, हमें खुशी है कि सीडीपी ने स्थायी आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए हिंदुस्तान जिंक को विश्वस्तर पर अग्रणी कंपनी के रूप में मान्यता दी है और हमने जो प्रगति की है वह अच्छी रही है। संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में हमारे उत्सर्जन को कम करने पर हमारी पहल, बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करना, स्थिरता ढांचे पर हमारे आपूर्तिकर्ताओं का आंकलन करना, ईएसजी अपेक्षाओं पर सहयोग करना और संलग्न करना और विभिन्न अन्य पहलों पर हमारे द्वारा उठाएं गए कदम हमें संचालन के विभिन्न स्तरों में सस्टेनेबिलिटी के हमारे उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करता है।

सीडीपी के वार्षिक पर्यावरणीय प्रकटीकरण और स्कोरिंग प्रक्रिया को कॉर्पोरेट पर्यावरण पारदर्शिता के स्वर्ण मानक के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। सीडीपी द्वारा इन कंपनियों का आंकलन करने के लिए एक विस्तृत और स्वतंत्र कार्यप्रणाली का उपयोग किया जाता है, ए से डी के स्कोर का आवंटन- प्रकटीकरण की व्यापकता, पर्यावरणीय जोखिमों के बारे में जागरूकता और प्रबंधन और पर्यावरणीय नेतृत्व से जुड़े सर्वोत्तम अभ्यासों के प्रदर्शन के आधार पर, जैसे कि महत्वाकांक्षी और सार्थक लक्ष्य। हिन्दुस्तान जिंक का सप्लायर एंगेजमेंट सप्लायर्स के साथ संबंध बनाने और उनकी सस्टेनेबिलिटी प्रैक्टिसेज में सुधार के अवसरों की पहचान करने के लिए उनके साथ साझेदारी करने पर बल देता है। कंपनी लगातार अपने सस्टेनेबिलिटी डेवलपमेंट गोल्स 2025 की दिशा में काम कर रही है, जिसका लक्ष्य कार्बन फुटप्रिंट को कम करना और इसके संचालन और आपूर्ति श्रृंखला में स्थायी विकल्प को बढ़ावा देना है। अपने स्थायी व्यवसाय प्रथाओं के माध्यम से, वे अपने हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य बनाने और हरित भविष्य की दिशा में योगदान करने में सक्षम हैं।

हाल ही में, हिंदुस्तान जिंक ने धातु और खनन क्षेत्र में 2023 में शीर्ष 5 प्रतिशत ईएसजी स्कोर में स्थान प्राप्त करके 6वीं बार प्रतिष्ठित एसएण्डपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इयरबुक में स्थान अर्जित किया है। धातु और खनन क्षेत्र के तहत एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में कंपनी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उन्हें विश्व स्तर पर तीसरा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। सीडीपी द्वारा कंपनी को जलवायु परिवर्तन में ए और जल सुरक्षा में ए- रेटिंग दी गई है। पर्यावरण, सामाजिक और संचालन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सीएपी 2.0,एसएण्डपी ग्लोबल प्लैट्स अवार्ड्स, सीआईआई नेशनल 5 एस एक्सीलेंस अवार्ड, भामाशाह अवार्ड और कई अन्य उपलब्धियां प्राप्त की गई है।

र में स्थान प्राप्त करके 6वीं बार प्रतिष्ठित एसएण्डपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी इयरबुक में स्थान अर्जित किया है। धातु और खनन क्षेत्र के तहत एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में कंपनी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उन्हें विश्व स्तर पर तीसरा और एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। सीडीपी द्वारा कंपनी को जलवायु परिवर्तन में ए और जल सुरक्षा में ए- रेटिंग दी गई है। पर्यावरण, सामाजिक और संचालन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सीएपी 2.0,एसएण्डपी ग्लोबल प्लैट्स अवार्ड्स, सीआईआई नेशनल 5 एस एक्सीलेंस अवार्ड, भामाशाह अवार्ड और कई अन्य उपलब्धियां प्राप्त की गई है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »