NEW English Version

बी प्राक का दिल छू लेने वाला सॉन्ग ‘आधा मैं आधी वो’

अजय देवगन के निर्देशन में बन रही उनकी आगामी फिल्म ‘भोला’ पिछले कुछ महीनों से लगातार उत्सुकता पैदा कर रही है और यह ठीक भी है, क्योंकि यह फिल्म अजय, तब्बू, दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स के साथ एक क्रेजी और एक्शन से भरपूर रोमांच का वादा करती है, जिसे हर उम्र के दर्शक देखना पसंद करेंगे, ऐसी उम्मीद है। हालाँकि, यहाँ एक और ध्यान देने वाली बात है। जबकि फिल्म का कुछ समय पहले रिलीज़ हुआ सॉन्ग ‘नज़र लग जाएगी’ पहले से ही सही नोट पकड़ चुका है, जबकि अगला ट्रैक ‘आधा मैं आधी वो’ एक इमोशनल और हाई-पिच नंबर के साथ फिल्म की चर्चा को दर्शकों तक नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए मजबूर करता है।

सॉन्ग में अजय और उनकी बिछड़ी हुई 10 साल की बेटी के बीच के दिल को छू लेने वाले रिश्ते को दिखाया गया है। यह सॉन्ग एक पिता के मन में चल रही सैकड़ों भावनाओं को समेटे हुए है। इस सॉन्ग के इमोशनल सफर के बारे में बात करते हुए, सुपरस्टार-फिल्म निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “माता-पिता और बच्चे के बीच के बंधन से ज्यादा पवित्र कोई बंधन नहीं है और भोला की पूरी यात्रा में सिर्फ एक अर्थ व एक खोज है। उसकी यह इच्छा है कि वह अपनी उस बेटी से मिल जाए, जो परिस्थितियों के कारण जन्म से ही उससे अलग हो गई है। न जाने कैसे वह स्वयं के और उसके बच्चे के बीच वास्तविक मुलाकात का सामना करेगा। भोला एक दशक की सबसे कठिन परिस्थितियों से गुज़रा है और खुद को ‘टूटने’ से बचाता है, क्योंकि वह जानता है कि इसके अंत में उसे अपने बच्चे से मिलने का मौका मिलेगा। जब आप ‘आधा मैं आधी वो’ को करीब से सुनेंगे, तो महसूस करेंगे कि पिता और बेटी के बीच का यह बंधन कितना मजबूत है। यह बहुत ही इमोशनल सॉन्ग है, जिसे सुनने वालों की आँखें भर आएँगी।”

 ‘आधा मैं आधी वो’ को इरशाद कामिल के लिरिक्स के साथ बी प्राक ने गाया है। सॉन्ग को रवि बसरूर ने कम्पोज़ किया है। भोला 30 मार्च ,2023 को आपके नज़दीकी थिएटर्स में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुस्कान सिंह

गाने की लिंक: https://bit.ly/AadhaMainAadhiWoh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »