ऐ कवि सबकी कहते रहना।
नदियों की कलकल के संग बहते रहना।
ऐ कवि सबकी कहते रहना।
सफ़र पे निकलना तो बदलना ना रास्ता।
चाहे कुश-कांटों से पड़े तेरा वास्ता।
हवाओं की सन-सन के संग बढ़ते रहना।
ऐ कवि सबकी कहते रहना।
मुड़ जो गये भूल जाओगे ठिकाना।
रुलाना हंसाना दिलों में समाना।
कविताओं को जन-जन के संग जोड़ते रहना।
ऐ कवि सबकी कहते रहना।
नदियों की कलकल के संग बहते रहना।
ऐ कवि सबकी कहते रहना।
रौनक द्विवेदी (करथ, आरा)
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है!
AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है।
हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें।
आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
