NEW English Version

अब जमाना है शावर केबिन का

विनीता झा
कार्यकारी संपादक

एक समय था जब व्यक्ति के लिए दो वक्त की रोटी और सिर छुपाने के लिए एक कमरें का घर की बहुत हुआ करता था। लेकिन आज हर किसी की चाहत अच्छे से अच्छा खाने, पहनने और रहने की हो गई। यहां तक के व्यक्ति अपने घर के एक-एक कोने को इस तरह से सजाकर रखना पसंद करता है कि कोई भी उसे देखकर कहे कि वाह क्या बात है! इस बदलते ट्रेंड के चलते आज व्यक्ति किचन से लेकर बाथरूम तक की सजावट के लिए कुछ-न-कुछ करता रहता हैं। गये वो दिन जब बाथरूम को सिर्फ नहाने के लिए इस्तेमाल करने वाली जगह के रूप मे देखा जाता था, न कि घर को सजाने वाले एक हिस्से के रूप में। लेकिन बदलते दौर के साथ अब बाथरूम का रूप भी बदलता जा रहा है। अब बाथरूम भी फैशन और स्टेटस सिंबल बन गया है। मॉडर्न बन रहे ये बाथरूम अब सिर्फ घर की शोभा में ही चार चांद नही लगाते, बल्कि घर के मालिकों के व्यक्तित्व और रूचि से भी घर आने वाले मेहमानो को रू-ब-रू कराते हैं।
इंटीरियर डिजाइनिंग में तेजी से हो रहेे बदलावों ने बाथरूम की दुनिया को और भी लग्जरियस बना दिया है। भारतीय उपभोक्ता की बढ़ती क्रय क्षमता ने लग्जरियस बाथरूम सुविधा को उनकी पहुंच में ला दिया है। ऐसे में वो भी अपने बाथरूम में हर उस सुविधा को देखना और इस्तेमाल करना चाहते हैं जिसे अब तक उन्होने या तो सिर्फ देखा था या सिर्फ सुना था। बाथरूम के निर्माण में जिस बात का सबसे अधिक ध्यान रखा जाता है, वो हैं परिवार का आकार। लेकिन जब बात लग्जरियस बाथरूम की आती है तो उसमे कई अन्य बातें भी जुड़ जाती है। लग्जरियस बाथरूम के निर्माण में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि सूखे और गिले फर्श का एरिया अलग-अलग रहे। जिससे नहाने के बाद कपड़े बदलने में दिक्कत का सामना करना पड़े। इन्हीं सबके चलते इनदिनों मार्केट में लग्जरियस बाथिंग केबिन या शावर केबिन का बाजार जोरों पर हैं। यह शावर केबिन उन सभी सुविधाओं से लैस है, जो आपके बाथरूम में आपको कम जगह में अधिक कंफर्ट और लग्जरियस फीलींग प्रदान करते हैं।
विभिन्न प्रकार के बेहतरीन मटीरियल और इंटरनेशनल ब्रांड वाले यह केबिन स्टील, ग्लास, फाइबर और प्लास्टिक के फ्रेम्स मार्केट में आपको आसानी उपलब्ध हो जाएगे। इन केबिन में पॅावर, बाथटब और स्टीमिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। मार्केट में यह दो रूपों में मौजूद हैै। पहला जिसमें बाथटब है और दूसरा जिसमें बाथटब की जगह सिटिगं सुविधा है। यह केबिन आपके बाथरूम को लग्जरियस लुक देने के साथ ही एक व्यवस्थित रूप देता हैं। जिससे आपका बाथरूम दिखने में काफी साफ-सुथरा और स्पेशियस लगता है। इस केबिन की एक खासियत यह भी है कि इसमें स्टाइलिश और म्यूजिकल शॉवर है, जो आपको नहाते समय न सिर्फ एंटरटेन करेगा बल्कि रिलैक्स भी फील कराएगा।
अगर आप अपना बाथरूम लग्जरियस बनाने का विचार कर रहे है तो यह शॉवर केबिन आपके लिए एक बेहतरीन अॅाप्शन है। फिर चाहे वो अॅाप्शन हाइड्रोकार्बन शॉवर केबिन का हो या फिर बाथिगं टब वाले शॉवर केबिन का, इन दोनों से ही आप अपने बाथरूम को एक नया और लग्जरियस लुक दे सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »