राम जगत आधार हैं, राम सृष्टि के हेतु।
राम सकल व्यवहार में, गगन फहरता केतु।।
देह-गेह में राम हैं, रोम-रोम में राम।
राम रमे हर श्वास में, कण-कण में हैं राम।।
राम लोक में व्याप्त हैं, जैसे चीनी ईख।
माखन घी है दूध में, नहीं पड़े हैं दीख।।
आस जीव को राम की, राम मिले सुख होय।
स्वारथ का संसार है, मलय कहे जग रोय।।
जीव बँधा भव रज्जु में, मानव जीवन लोक।
राम मिले तो सिद्ध है, मलय सधे परलोक।।
प्रमोद दीक्षित मलय
शिक्षक, बाँदा (उ.प्र.)
आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है!
AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है।
हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।
यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें।
आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
