NEW English Version

बादली के लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुआ ये नया शानदार स्कूल किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की बिल्डिंग जैसा है

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ केजरीवाल सरकार द्वारा बादली विधानसभा के लिबासपुर गाँव में बनाए जा रहे शानदार स्कूल का निरीक्षण किया| लिबासपुर गाँव में लगभग बनकर तैयार हुआ ये 4 मंजिला वर्ल्ड-क्लास स्कूल किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की शानदार बिल्डिंग से कम नहीं है| 127 क्लासरूम वाला ये शानदार 8 लैब, 2 लाइब्रेरी, 250 बच्चों की क्षमता वाले एमपी हॉल आदि से लैस है| साथ ही भविष्य में इस स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने की भी तैयारी है| निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चूका है और बचा हुआ कार्य 2-3 हफ्ते में पूरा हो जायेगा|

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बादली के लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुआ ये नया शानदार स्कूल किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की बिल्डिंग जैसा है, जो शिक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है| उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार से पहले सरकारी स्कूलों का हाल किसी खंडहर से कम नहीं होता था| टूटी दीवारे, अँधेरे कमरों में बच्चों का भविष्य भी कही गुम हो जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई इसी का नतीजा है कि दिल्ली के गावों में भी ऐसे शानदार सरकारी स्कूल बनाकर तैयार हो रहे है| जिसमें हम अमीर-गरीब हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेंगे|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि,शिक्षा के माध्यम से देश को बदलना मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का विज़न है| ये विज़न तभी पूरा होगा जब एक गरीब परिवार के बच्चे को वो सभी सुविधाएँ मिले जो एक संपन्न परिवार में बच्चों को मिलती है| दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है| हमारी सरकार ने दिल्ली के पेरेंट्स को ये भरोसा दिया है कि पैसों की कमी कभी भी उनके बच्चों के क्वालिटी एजुकेशन के आड़े नहीं आएगी| शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द फिनिशिंग के काम को पूरा किया जाए ताकि शिक्षा के इस मंदिर में इसी सत्र से बच्चों की पढाई शुरू हो सकें| गौरतलब है कि बादली विधान सभा के लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुए इस 4 मंजिला स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है| इसमें कुल 127 क्लासरूम शामिल है जिसमें विज्ञान के लिए अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, बच्चों के लिए लिफ्ट सहित अन्य शानदार सुविधाएँ विकसित की गई है| साथ ही इस सरकार इस स्कूल परिसर में ही वर्ल्ड-क्लास इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने की योजना भी बना रही

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »