NEW English Version

भाजपा के सभी पार्षदों से मेरा निवेदन है कि इन चारों प्रस्तावों पर हमारा समर्थन करें- दुर्गेश पाठक

कल सदन में चारों प्रस्ताव पास होने के बाद भविष्य की योजनाओं को किस प्रकार से लागू कर सकते हैं

आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी कल एमसीडी बजट में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करेगी। कभी अवैध उगाही के नाम पर तो कभी लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर को डीरेगुलराइज करने के नाम पर भाजपा ने दिल्ली के व्यापारियों का खूब शोषण किया है। भाजपा के सभी पर्षदों से मेरा निवेदन है कि सदन में इन चारों प्रस्तावों पर हमारा समर्थन करें। उधर ‘आप’ नेता मुकेश गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से, कन्वर्जन शुक्ल, पार्किंग शुल्क आदि से छुटकारा दिलाएंगे। इसी के तहत यह चारों प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। कल सदन में चारों प्रस्ताव पास होने के बाद भविष्य की योजनाओं को किस प्रकार से लागू कर सकते हैं इसपर निरंतर गति बनाए रखेंगे।

बहुत बड़े पैमाने पर सीलिंग हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने जुडीशियल कमेटी बनाई जिसके अंतर्गत यह मामला पिछले कई महीनों से चल रहा है। दुर्भाग्य से उस वक्त भाजपा शासित एमसीडी की तरफ से जब भी कोई वकील खड़ा किया जाता था तो वह हमेशा व्यापारियों के खिलाफ बोलता था। इस कारण यह सीलिंग कभी खुल नहीं पाई। इसलिए इस प्रस्ताव के अनुसार अब एमसीडी का वकील जुडीशियल कमेटी के सामने व्यापारियों के पक्ष में बात करेगा। सारी सीलिंग खोलने के पक्ष में बात करेगा।

दूसरा प्रस्ताव रविंदर भारद्वाज और रेखा लेकर आ रही हैं। आजकल कनवर्जन समेत कई तरह के शुल्क निकाले जा रहे हैं। दूसरे प्रस्ताव के तहत कमिश्नर को हाउस आदेश देगा कि आगे से कोई भी नोटिस ना भेजा जाए। हमारा तीसरा प्रस्ताव पार्षद प्रेम चौहान और देवेंद्र कुमार लेकर आ रहे हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में कनवर्जन शुल्क के नाम पर कई नोटिस भेजे गए हैं। तीसरा प्रस्ताव यह कहता है कि जिनको भी यह नोटिस भेजे गए हैं, उनपर कोई कार्रवाई ना की जाए।

चौथा और सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हमारे नेता सदन मुकेश गोयल और मोहनी लेकर आ रही हैं। इस प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली के जितने भी लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर हैं, एमसीडी के पास उन्हें नोटिस भेजने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए आगे से यहां किसी भी प्रकार का नोटिस ना भेजा जाए। जबतक एमसीडी कोई पॉलिसी नहीं बना लेती है तबतक किसी भी चीज पर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। यह चारों प्रस्तावों के पास होने पर व्यापारियों को बहुत खुशी और बहुत फायदा होगा। भाजपा के सभी पार्षदों से मेरा निवेदन है कि इन चारों प्रस्तावों पर हमारा समर्थन करें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि कल सदन में हमारी तरफ से चार प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से भाजपा दिखावे के लिए खुद को व्यापारियों का हितेषी कहती थी लेकिन अगर उनके शासनकाल में कोई सबसे ज्यादा परेशान हुआ है तो वह व्यापारी वर्ग है। केजरीवाल जी ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि दिल्ली में सीलिंग से छुटकारा दिलाएंगे। कन्वर्जन शुक्ल, पार्किंग शुल्क सब से छुटकारा दिलाएंगे। व्यापारियों को राहत प्रदान करेंगे। इसी के तहत यह चारों प्रस्ताव लाए जा रहे हैं।

यह चारों प्रस्ताव पास होने के बाद दिल्ली के व्यापारियों को, हर वर्ग के व्यक्ति को राहत प्राप्त होगी। और निश्चित तौर पर यदि भाजपा के पार्षद व्यापारियों के हितेषी हैं और व्यापारियों के हित की बात करते हैं तो उन्हें इस प्रस्ताव को पास करना चाहिए ताकि हम दिल्ली के लाखों व्यापारियों की समस्या का समाधान कर सकें। यह दिल्ली के व्यापारियों को राहत प्रदान करने की बात है। हम निश्चित तौर पर केजरीवाल जी के वादे को पूरा करेंगे। कल सदन में चारों प्रस्ताव पास होने के बाद भविष्य की योजनाओं को किस प्रकार से लागू कर सकते हैं इस पर निरंतर गति बनाए रखेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »