NEW English Version

‘वागले की दुनिया’ की क्‍या वंदना तेज कमर दर्द के बावजूद कैटरिंग का बड़ा ऑर्डर पूरा कर पाएगी? 

देखते रहिये ‘वागले की दुनिया: नई पीढ़ी नये किस्‍से‘, हर सोमवार से शनिवार रात 9.00 बजे सिर्फ सोनी सब पर

सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’ विचारों को झकझोरने वाला एक पारिवारिक ड्रामा है, जो अपने दर्शकों को एक आम आदमी की जिन्‍दगी करीब से दिखाता है। अपने प्रासंगिक किरदारों और दमदार कहानी के साथ ‘वागले की दुनिया’ दर्शकों को सच्‍ची शिक्षाएं देता है और उनके दिल को सुकून पहुंचाता है। पिछले कुछ एपिसोड्स में दर्शकों ने सखी वागले (चिन्‍मयी साल्‍वी) को विदेश में पढ़ने का अपना सपना पूरा करने का फैसला लेने में संघर्ष करते देखा है।  

कहानी के आने वाले हिस्‍से में वंदना वागले (परिवा प्रणति) कैटरिंग का बड़ा ऑर्डर पूरा करने के मिशन पर रहेगी। लेकिन कमर में दर्द के कारण उसे परेशानी होगी। हमेशा की तरह दृढ़ वंदना इस बड़े काम को पूरा करने के लिये अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी   , लेकिन वागले परिवार की मदद के बिना उसे संघर्ष करना पड़ेगा। क्‍या वंदना बिना किसी की मदद के यह कर पाएगी?

क्‍या यह चुनौती वंदना पर भारी पड़ेगी?

वंदना वागले की भूमिका निभा रहीं परिवा प्रणति ने कहा, “वंदना हमेशा अपनी सबसे अच्‍छी कोशिश करती है। चाहे घर के रोजाना वाले काम हों या खुद का बिजनेस शुरू करना, वह हमेशा अपनी सबसे अच्‍छी कोशिश करती है। हालांकि किसी भी माँ की तरह, अपने परिवार की देखभाल में वह अक्‍सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती है। यह हर घर की कहानी है! मैं सोचती हूँ कि अपना शुरू किया काम खत्‍म करने की उसकी दृढ़ता न सिर्फ मेरे लिये, बल्कि उन सारी महिलाओं के लिये एक प्रेरणा है, जो अपने परिवार और रोजगार के बीच संतुलन रखती हैं। दर्शकों को यकीनन वंदना और उसकी मासूम कमियों में अपनी झलक मिलेगी।”  देखते रहिये ‘वागले की दुनिया: नई पीढ़ी नये किस्‍से‘, हर सोमवार से शनिवार रात 9.00 बजे सिर्फ सोनी सब पर मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »