प्रदेश अध्यक्षा आप महिला विंग की एटा में विशेष बैठक

महिलाओं ने विशेष बैठक में प्रतिभाग किया और प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव एवं ब्रजप्रांत अध्यक्षा डॉ0 हृदेश चौधरी के द्वारा आप की नीतियों एवं उद्देश्यों को समझा एवं आप के सहयोग के लिए संकल्प लिया।

एटा : प्रदेश सचिव आप महिला विंग एटा प्रभारी महिला विंग श्रीमती राजकुमारी यादव ने वार्ड- 2 वर्मा नगर नगर एटा में आगामी निकाय चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ के उद्देश्यों से एटा की आमजनता को प्रेरित महिला विंग आप एटा के सहयोग से किया गया। इस विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्षा आप महिला विंग नीलम यादव के साथ ब्रजप्रांत अध्यक्षा हृदेश चौधरी भी पधारीं।
जिलाध्यक्षा महिला विंग हाथरस रेखा वर्मा ने आप की ईमानदारी पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्षा महिला विंग अलीगढ़ नीतू स्पेंसरज ने नारी के सम्मान करने वाली आप पार्टी बताई। जिलाध्यक्षा महिला विंग आप एटा सुषमा गौतम ने नारी उत्थान एवं बच्चों के भविष्य को बनाने वाली आम आदमी पार्टी बताई।
महिला सचिव सरोज सिंह ने केजरीवाल जी की नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सैकडों महिलाओं ने विशेष बैठक में प्रतिभाग किया और प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव एवं ब्रजप्रांत अध्यक्षा डॉ0 हृदेश चौधरी के द्वारा आप की नीतियों एवं उद्देश्यों को समझा एवं आप के सहयोग के लिए संकल्प लिया।
वार्ड-1 नगर एटा के सभासद प्रत्याशी वीरू वाल्मीकि, वार्ड-25 से मौ0 सोहिब ने भी सहभागिता की। विशेष बैठक में तिरंगा शाखा एटा के इंजीनियर जगवीर सिंह(दद्दू), नरसिंह पाल सिंह, बबूराम सिंहजी, उत्कर्ष, समुद्र गुप्त, सुखवीर, मौ0 सोहिब, मीराजी,वेदांत, श्याम पाल सिंह भी उपस्थित रहे। विशेष बैठक का संचालन डॉ0 जितेंद्र योगाचार्य, जिला प्रशिक्षक तिरंगा शाखा एटा ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

The Psychology of Money

By Morgan Housel

₹262

Book 2 Cover

Operation SINDOOR: The Untold Story of India's Deep Strikes Inside Pakistan

By Lt Gen KJS 'Tiny' Dhillon

₹389

Atomic Habits: The life-changing million copy bestseller

By James Clear

₹497

Never Logged Out: How the Internet Created India’s Gen Z

By Ria Chopra

₹418

Translate »