NEW English Version

नगर निगम बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास किया मूल बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27)

नगर निगम के मूल बजट 2026-27 के लिए महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में आहुत मूल बजट अधिवेशन में 126169.29 लाख के बजट पर महापौर प्रशांत सिंघल की अगुवाई वाले नगर निगम बोर्ड ने सर्व समिति से अपनी सहमति की मोहर लगा दी है।

शनिवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आहुत मूल बजट के बोर्ड अधिवेशन परंपरागत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। महापौर प्रशांत सिंघल की अनुमति से प्रभारी लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे ने सदन के समक्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट पढ़ना शुरू किया। प्रभारी लेखाधिकारी के बजट पढ़ने के उपरांत समस्त पार्षदों ने एक साथ मूल बजट पास पास कहकर अपनी सहमति से बजट को अधिवेशन में स्वीकृत कर दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बोर्ड के मूल बजट अधिवेशन में नगर निगम अलीगढ़ का बजट ( 2025-27) की स्थिति के बारे में बताया कि

  • दिनांक 01.04.2026 को अनुमानित प्रारम्भिक अवशेष ₹41892.21 लाख
  • बजट ( 2026-27) की अनुमानित प्रस्तावित आय  ₹84277.08 लाख

कुल योग:- ₹126169.29 लाख

  • बजट ( 2026-27) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹124544.25 लाख
  • दिनांक 31.03.2027 को अनुमानित अन्तिम अवशेष  *₹1625.04 लाख*

नगर आयुक्त ने बताया कि माननीय महापौर जी की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने अलीगढ़ में विकास व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के बजट ₹ 126169.29 को सर्वसम्मति से पास किया गया है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने अलीगढ़ की दिशा और दशा बदलने के लिए उक्त बजट धनराशि का सदुपयोग करते हुए विकास कार्यों को सभी पार्षद वार्डों में एकरूपता से करने की बात कही। नगर आयुक्त ने कहा माननीय महापौर जी की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण चर्चा के साथ नगर निगम अलीगढ़ का वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट माननीय बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया गया है। इस बजट से नगरीय विकास कार्यो व नागरिक जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। 

महापौर ने कहा इस बोर्ड के सभी सदस्य एकजुट होकर अलीगढ़ को स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है मूल बजट का सदुपयोग करते हुए विकास की गंगा शहर के हर वार्ड में बहेगी और नगरीय मूलभूत सुविधाये और प्रभावी बनेगी।

बोर्ड बैठक मे माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय संजय पंडित योगेश सिंघल स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा  महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार आराधना मित्तल नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान खालिदा तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी इमरान आसिफ शाहिद अली उम्मेद आलम राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम अंजना गुप्ता स्वर्ण लता हितेश कुमारी आसिफ भूपेंद्र सिंह आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार बॉबी कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब राजकुमार विनीत कुमार तारिक हरीश कुमार मोहम्मद नदीम नसरीन इरशाद खालीदा रिहाना बेगम पूनम।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय/सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह महाप्रबंधक जल पीके सिंह प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश अजय कुमार सक्सेना कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण मोहन पाठक चक्रवर्ती शर्मा दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »