NEW English Version

कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में स्वच्छता पखवाड़ा, 2023 मनाया जा रहा है

कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में विभिन्न स्वच्छता कार्यकलापों एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा, 2023 मनाया जा रहा है। विधायी विभाग 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ स्वच्छ भारत मिशन के तहत कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा मनाता रहा है।

पांच अप्रैल, 2023 को एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें विधायी विभाग की सचिव ने स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई थी। सभी कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली गई थी। लोगों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के लिए शास्त्री भवन के कार्यालय परिसरों में प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाए गए थे। हाउसकीपिंग से जुड़े कर्मी विभाग के कमरों की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य में लगे थे।

पखवाड़े के दौरान आरंभ की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को सूचीबद्ध करते हुए पखवाड़ा मनाने के लिए विभाग में कार्ययोजना तैयार की गई थी। पखवाडे़़ के एक हिस्से के रूप में, आज शास्त्री भवन के गेट संख्या 6 के परिसरों में विधायी विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए विधायी विभाग की सचिव और विधायी विभाग तथा इसके प्रशासनिक नियंत्रण अर्थात् राजभाषा विंग और विधि साहित्य प्रकाशन के सभी अधिकारी/पदाधिकारी एकत्रित हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »