NEW English Version

फ्लैगशिप “खादी भवन” कनॉट प्लेस ने 69वां स्थापना दिवस मनाया

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (सीपी) स्थित खादी भवन के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के परिणामस्वरूप खादी उत्पादों की बिक्री में ऐतिहासिक वृद्धि का जश्न मनाया। खादी उत्पादों को खरीदने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मंचों से जनता से अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल 2 अक्टूबर को, सीपी स्थित खादी भवन ने उस एक दिन 1.34 करोड़ रुपये की बिक्री हासिल करके एक दिन की बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके अतिरिक्त, 25 से अधिक वर्षों से खादी भवन में सेवा कर रहे 11 कर्मचारियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

खादी भवन सीपी खादी प्रेमियों के लिए खरीदारी का स्वर्ग है। 1955 में इसकी स्थापना के बाद से देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ग्राहक नियमित रूप से यहां आते रहे हैं। यह लोकप्रिय खादी भवन 700 से अधिक खादी ग्रामोद्योग संगठनों के लिए विपणन और बिक्री मंच प्रदान करता है।
कुमार ने खादी भवन के ऐतिहासिक महत्व और भारत की राष्ट्रीय विरासत के रूप में इसकी मान्यता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस भवन की स्थापना का मूल उद्देश्य खादी ग्रामोद्योग संस्थानों, कारीगरों और इकाइयों को प्रत्यक्ष विपणन सहायता प्रदान करना था। उन्होंने इस वर्ष आईएसओ 9001ः2015 और 14001ः2015 प्रमाणन प्राप्त करने के लिए खादी भवन की उपलब्धि की सराहना की, जिससे यह खादी का सबसे भरोसेमंद शोरूम बन गया।

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन एक ऐसी इमारत है जिसमें खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की हर श्रेणी मौजूद है। 1955-56 में शोरूम का वार्षिक कारोबार 16.95 लाख रुपये था, जबकि वर्ष 2021-22 में यह 87 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »