NEW English Version

जन्म मृत्यु पटल पर लापरवाही और बाहरी व्यक्ति के बैठे होने नगर आयुक्त भड़के- फरियादी की फरियाद को सुनकर अचानक जन्म मृत्यु पटल पर पहुंचे नगर आयुक्त

बेतरतीब पटल पर रिकॉर्ड और नगर निगम सेवा भवन में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त का हुआ मूड ऑफ- जल्द फरियादियों को मिलेगा वाटर चिलर प्लांट का ठंडा पानी- महाप्रबंधक जल को तत्काल ठीक कराने की जिम्मेदारी

नगर निगम

अलीगढ : मंगलवार दोपहर नगर निगम की सीढ़ियों से उतरते हुए नगर आयुक्त को एक फरियादी ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन के 25 दिन बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनने की राह चलते शिकायत की। नगर आयुक्त ने फरियादी को अपने साथ लेकर जन्म मृत्यु पर पहुँचकर अचानक व्यवस्थाओं का जायजा लिया मौके पर नगर आयुक्त को जोन 3 के पटल लिपिक चिरंजीलाल द्वारा फरियादियों का विलंब से आवेदन पत्र एसडीएम कोल भेजने की लापरवाही देखने को मिली। जन्म मृत्यु पटल पर अवांछनीय बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद पटल लिपिक के साथ बाहरी व्यक्ति मिला मौके पर नगर आयुक्त ने बाहरी व्यक्ति के परिचय के बारे में पूछा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को संबंधित पटल लिपिक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही, जोनल का स्पष्टीकरण और बाहरी व्यक्ति की आईडी जमा करते हुए वैधानिक कार्यवाई कराए जाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की और नगर निगम के कई पटलों का औचक निरीक्षण भी किया। नगर आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम संपत्ति विभाग जलकल विभाग सहित नगर निगम सेवा भवन के दूसरी व तीसरे फ्लोर पर बने पटल का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम सेवाभवन में साफ सफाई ठीक नही मिलने अव्यवस्थित पटल पर रिकॉर्ड रखे होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त हिदायत दी।
वही नगर आयुक्त ने नगर निगम सेवा भवन में रखें पुराने वाटर चिलर प्लांट को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द से जल्द ठीक कराए जाने की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को दी ताकि नगर निगम सेवाभवन के सभी कर्मचारी और फरियादियों को वाटर कूलर के साथ साथ रनिंग ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करने के निर्देश प्रभारी संपत्ति अधिकारी ठाकुर प्रसाद सिंह को दिए सभी जोनल अधिकारियों को अपने अपने पटलों का आज ही निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप नगर निगम अलीगढ़ के सभी अधिकारी और कर्मचारियों का दायित्व मूलभूत सुविधाओं को निर्धारित समय में मानक और गुणवत्ता के साथ नागरिकों को उपलब्ध कराने का है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन और प्रमाण पत्र बनाने तक की अवधि में विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिस जिस पटल पर लापरवाही देखने को मिलेगी उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »