NEW English Version

महानाट्य जाणता राजा का पोस्टर विमोचन 28 अप्रैल को बीएचयू में महाराष्ट्र का अत्यंत लोकप्रिय नाट्य ‘जाणता राजा‘ जिसका अर्थ होता है ‘दूरदर्शी राजा’ का काशी में

जाणता राजा

वाराणसी: सेवा भारती काशी प्रांत द्वारा शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन दिनांक 28 अप्रैल 2023 को स्वतंत्रता भवन में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके संदर्भ में आज दिनांक 26 अप्रैल को सूर्या होटल में प्रेसवार्ता के दौरान सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा सेवा भारती समिति द्वारा काशी प्रांत में चलाये जा रहे कार्यों का वर्णन करते हुए बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से सेवा भारती कार्य कर रही है। दुर्बल, वंचित, शोषित, उपेक्षित बंधुओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनके अंदर देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने का भाव भरने का कार्य किया जा रहा है ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें और ‘देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें…’ इस भाव का संचार कर सकें। इन अभावग्रस्त बस्तियों में सेवा भारती द्वारा शिक्षा केन्द्र, स्वावलंबन केंद्र, कम्प्यूटर सेंटर, छात्रावास, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कैम्प व निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण जैसे कार्य चलते रहते हैं। जिसका एक बहुत बड़ा प्रकल्प लोहता के चंदापुर में है।
इन सभी कार्यक्रमों को संचालित करने एवं लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए जाणताराजा महानाट्य जिसमें 300 की संख्या में कलाकार, हाथी, घोड़े आदि का प्रयोग किया जाता है, शिवाजी की भूमिका निभाने वाले कलाकार स्वयं एक राजा हैं , का सजीव मंचन काशी में प्रथम बार कराने का निर्णय सेवा भारती समिति, काशी प्रांत द्वारा लिया गया है। काशी से शिवाजी का सम्बंध विशेष है, पं. गंगा भट्ट ने राज्याभिषेक किया था अतः यह कार्यक्रम को और महत्व प्रदान करता है। काशी एवं आसपास के जिलों से लोग इस नाट्य को सजीव देखें तथा और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर इसका संचार पूरे पूर्वांचल में करें। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दोनों उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्या व बृजेश पाठक जी ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक व विशिष्ट अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के निदेशक आशीष गौतम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर महंत संतोष दास जी करेंगे। प्रेस वार्ता में सेवा प्रमुख पवन कुमार एवं सेवा भारती काशी प्रांत के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री जीउत, श्रीमती रेखा चौहान, सुरेंद्र सिंह जी, सौरभ तथा का.हि.वि.वि. से नंदलाल जी आदि की उपस्थिति रहीं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »