NEW English Version

महानाट्य ‘जाइता राजा’ के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य के पोस्टर का विमोचन

महानाट्य

एंफीथिएटर मैदान में महानाट्य ‘जाइता राजा’ के जीवन पर आधारित आयोजित के पोस्टर का विमोचन माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक के कर कमलों से संपन्न हुआ |  

वाराणसी: आरती समिति काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाड़ता राजा जो कि 21 से 26 नवंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित के पोस्टर का विमोचन माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक के कर कमलों से संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में शिवाजी के राज्य की तुलना रामराज्य से करते हुए उनके जीवन और बहादुरी से जुड़े अनेक वृतांत सुनाकर सबको प्रेरित कर दिया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष आशीष गौतम ने जाड़ता राजा महानाट्य के ऊपर प्रकाश डालते हुए इससे युवाओं को जोड़ने हेतु सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिवाजी का नाम सुनते ही मन में एक प्रकार का तरंगए उमंग और उत्साह पैदा होता है। बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करना शत्रुओं की पकड़ से भी सहजता से बाहर आ जाना यह गुण छत्रपति शिवाजी को श्रेष्ठ बनाता है। इस महानाट्य को देखने पर ऐसा लगेगा जैसे हम सभी उसी काल में पहुंच गये हो।  कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा हमारी संस्कृति को पुरातन काल में बहुत चोट पहुंची। जिसके उत्थान का कार्य शिवाजी ने किया। यह नाटक भारत की व्यवस्था को बदलने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।


इस भावी आयोजन के प्रारूप से प्रभावित दोनों मुख्य अतिथि गणों ने कार्यक्रम के समय यहां रहने और इसका आनंद लेने का संकल्प लिया और सभी को अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर इसका प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया। स्वागत सेवा भारती समिति काशी के प्रांत अध्यक्ष राहुल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डा राघव मिश्र ने किया। प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक श्री मुनीश, श्री रामाशीष तथा सेवा भारती समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »