NEW English Version

वृहद स्वच्छता अभियान मे कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने झाड़ू पकड़कर भारतीय संस्कृति के राह को संजोये।

वृहद
  • वृहद स्वच्छता अभियान पर सम्पूर्ण परिसर मे विश्वविद्यालय परिवार ने चलाया झाड़ू

वाराणसी: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी के आह्वान एवं अध्यक्षता में आज प्रात: 6:00 बजे वृहद स्वच्छता अभियान एवं “स्वच्छ परिसर- स्वच्छ काशी” के सुक्ति तले चलाया गया। जिसमें आज सम्पूर्ण परिसर के एक- एक कोने को स्वच्छता अभियान का झाड़ू चलाया गया।जिसमे वागदेवी मन्दिर,मुख्य भवन,पाणिनि भवन,लालभवन,बहुसंकाय,स्वास्थ केन्द्रं,सती माता मन्दिर,केन्द्रीय कार्यालय,वेद भवन एवं अन्य स्थानों को अभियान से स्वच्छ किया गया।

  • स्वच्छता का भाव ही हमारी संस्कृति एवं संस्कार का सोपान है

स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता एवं नेतृत्व मे झाड़ू उठाकर कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने परिसर के अंदर वृहद् स्वच्छता के राह को प्रशस्त करते हुये कहा कि स्वच्छता का भाव ही हमारे संस्कार और भारतीय संस्कृति का सोपान है।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री मा श्री नरेंद्र मोदी जी की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है स्वच्छ भारत अभियान। इसकी शुरुआत उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 में की थी। उनकी इच्छा थी कि 5 सालों में देश अपने स्वच्छ भारत के लक्ष्य को पूरा कर ले।आज उसी आदर्श भावना के साथ विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य अध्यापक गण,अधिकारी गण,कर्मचारी गण,विद्यार्थी एवं संविदा कर्मी मिलकर एकभाव के साथ इस महा अभियान का हिस्सा बन सहभाग कर रहे हैं,परिवार के सदस्यों मे अपने विद्या मन्दिर की स्वच्छता और सुन्दरता बनाने में  अति उत्साह है।यह हम सभी के लिये गौरव और आनन्द का क्षण है।यह एक पूजा और तप का कर्तव्य है।

  • देश के मा प्रधानमंत्री जी के पहल से स्वच्छता अभियान गतिमान

कुलपति प्रो हरेराम ने बताया कि इस संस्था की पहचान पूरे देश में आदर्श शिक्षा मन्दिर एवं सुंदर उपवन के रूप की जाती रही है आज उसी स्वरुप मे लाने का प्रयास मा प्रधानमंत्री जी,महामहिम कुलाधिपति महोदय एवं मा मुख्यमन्त्री जी का चल रहा है उसी पहल पर विश्वविद्यालय परिवार प्रयास कर रहा है।स्वच्छता अभियान एवं उत्कृष्ट शिक्षा उन्नयन के लिये सभी संकायों एवं छात्रावासों के अनुसार वरिष्ठ आचार्यों के नेतृत्व में अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया है।जो अपने भवनों का सूक्ष्मता से स्वच्छता,आस- पास उद्यान विकसित करने का राह तैयार कर क्रियान्वित करेंगे।

  • काशी और संस्कृत का यह परिसर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान कराता है

कुलपति प्रो त्रिपाठी ने बताया कि मा प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है आज सम्पूर्ण विश्व का ध्यान केन्द्र काशी से है,लोग भारतीय संस्कृति और भारत को जानने के प्रयास मे काशी का अध्ययन अथवा भौतिक दर्शन कर सम्पूर्ण भारत देश की परिकल्पना को सिद्ध करते हैं।काशी मे स्थित यह परिसर भारतीय संस्कृति का संदेश भारत के आवरण के रूप मे अन्तरराष्ट्रीय क्षितिज पर देने का अटल प्रयास कर रहा है।इसलिये इस परिसर की गरिमा को और गौरवशाली बनाने का प्रयास हम सभी का है।

  • कुलपति ने काशी वासियों से अभियान का हिस्सा बनने का अपील किया

कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी काशी वासियों से इस अभियान मे जुड़ने का अपील करते हुये कहा कि यह संस्था देववाणी भाषा संस्कृत का है काशी की पहचान यहां से होकर आगे बढ़ता है आप सभी इस अभियान का हिस्सा बन अपने- अपने तरह से बृहद भाव के साथ  सहयोग करें।

  • उक्त अभियान मे सहभाग

कुलपति के साथ वृहद स्वच्छता अभियान मे क्रमश: कुलसचिव प्रो रामकिशोर त्रिपाठी,प्रो रामपूजन पान्डेय,प्रो हरिशंकर पान्डेय,प्रो हरिप्रसाद अधिकारी,डॉ पद्माकर मिश्र,प्रो सुधाकर मिश्र,प्रो महेंद्र पान्डेय,प्रो दिनेश कुमार गर्ग,प्रो शंभू नाथ शुक्ल,प्रो विजय कुमार पान्डेय,प्रो शैलेश कुमार मिश्र,प्रो रमेश प्रसाद,डॉ विजेंद्र आर्य,डॉ सत्येंद्र कुमार,डॉ विजय शर्मा,चन्द्र नाथ मिश्र,सुनिल कुमार यादव,अजय पान्डेय,कर्मचारी,एनसीसी,एनएसएस एवं स्काऊट गाईड के प्रशिक्षुओं आदि  ने सहभाग कर स्वच्छता के कार्य को गति दिये।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »