NEW English Version

मैं सीखते रहने का और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं: ऋतिक रोशन इंटरनैशनल डांस डे पर डांस इंफ्ल्युएंसर्स से मिले

ऋतिक रोशन

लगभग एक सपने के सच होने के जैसे, भारतीय सिनेमा के डांसिंग उस्ताद, ऋतिक रोशन आठ डांस इंफ्ल्युएंसर्स से मिले, और उनसे डांस और जुनून के बारे में एक स्पष्ट बातचीत की।

शनिवार 29 अप्रैल की देर रात, ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने इन्फ़्युएंसर्स के साथ किए गये अपने प्यार, प्रशंसा और एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान भरी बातचीत का खुलासा किया। 

भारतीय सिनेमा में एक डांस रिवोल्यूशन की शुरुआत करते हुए, ऋतिक रोशन 2000 में अपनी पहली फिल्म कहो ना.. प्यार है के बाद से भारत की नृत्य सनसनी बन गए। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आइकन और प्रेरणा के रूप में उभरते हुए,  दो दशकों से अधिक समय से देश भर के युवा डांसर्स को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, ऋतिक रोशन ने भारतीय सिनेमा में डांस का नक़्शा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आठ इंफ्ल्युएंसर्स और प्रशंसकों की जीवन भर की इच्छाओं को पूरा करते हुए, सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने निकोल कॉन्सेसाओ, सोनल देवराज, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, तरुण नामदेव, रोहित जेठवानी, चिन्मय खेडेकर और मृगाक्षी जायसवाल से मुलाकात की और नृत्य के विकास पर एक-दूसरे के किस्से साझा किए। 

ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, “कुछ मुलाकातें दिल को छू जाती हैं! जैसी बीती एक शाम इनके साथ…। जहां मैं था इनका स्टूडेंट और ये मेरी इंस्पिरेशन। इतनी सार्थक बातचीत के लिए धन्यवाद। आपकी यात्रा, प्रक्रिया और टिप्स साझा कर रहा हूँ.. मैं सीखते रहने का और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं।”

पसंदीदा डांस हुक स्टेप्स का अनावरण करने से लेकर कोरियोग्राफी सीखने की प्रक्रिया का खुलासा करने तक, ऋतिक रोशन ने अपने डांसिंग जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, टिप्स दिए और इंफ्ल्युएंसर्स से भी सीखा।

जब सबसे मज़ेदार हुक स्टेप्स के बारे में पूछा तब ऋतिक ने बैंग बैंग टाइटल ट्रैक, घुंघरू का नाम लिया, हालाँकि जब आवेज़ दरबार ने कोई.. मिल गया के गाने  इट्स मैजिक के लिए अपना प्यार व्यक्त किया, ऋतिक ने कहा उसका कोई जवाब नहीं!  स्टेप्स को आत्मसात करने के लिए समय लेते हुए, इसे तब तक सीखने तक, जब तक कि आप उन्हें अपनी नींद में दोहरा न सकें, ऋतिक रोशन की किसी भी डांस रूटीन में महारत हासिल करने की अपनी प्रक्रिया का अनावरण किया। 

अपनी पहली फिल्म के गाने चांद सितारे में ऋतिक के चार्म से प्रभावित, इन्फ्लुएंसर चिन्मय खेडेकर ने व्यक्त किया कि गिटार और नृत्य सीखने के लिए ऋतिक ने उनको प्रेरित किया । मृगाक्षी जायसवाल ने ऋतिक को अपनी पहली फिल्म से ही नृत्य के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, भारतीय सिनेमा में नृत्य क्रांति के लिए धन्यवाद दिया। तरुण नामदेव ने भी अभिनेता के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और खुलासा किया कि उन्होंने टेलीविजन पर ऋतिक रोशन के वीडियो देखकर नाचना सीखा। 

दो दशकों से भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ डांसर के टैग के साथ दर्शकों पर राज करना जारी रखते हुए, ऋतिक रोशन न केवल भारत में प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि दुनिया भर में लहर पैदा कर रहे हैं, जिसका एक हालिया उदाहरण देखा गया जापान में बैंग बैंग की रिलीज के साथ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »