NEW English Version

संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया

16 से 30 अप्रैल 2023 के बीच संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया।

संसदीय कार्य
श्री गुड्डे श्रीनिवास सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय स्वच्छता शपथ का संचालन करते हुए
स्वच्छता अभियान

भारत सरकार की प्रमुख योजना ‘स्वच्छ भारत मिशन’ जिसे प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था के अंतर्गत, संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में की थी। इस पखवाड़े का आयोजन 2023 के लिए पेय जल और स्वच्छता विभाग के कैलेंडर के अनुसार किया गया।

इस पखवाड़े की शुरुआत 17 अप्रैल 2023 को संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री गुड्डे श्रीनिवास द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया और इसके अंतर्गत मंत्रालय के कर्मचारियों द्वारा पुरानी फ़ाइलों की समीक्षा अभिलेखन और छंटाई की गई।

कार्यालय स्थल को साफ सुथरा रखने के लिए पुराने उपयोग में ना आने वाली वस्तुओं की नीलामी के लिए पहचान की गई, बिजली के स्विच-बोर्ड/पंखे/एसी की सफाई की गई और मंत्रालय के सभी कमरों में रंग-रोगन किया गया। जीवन में स्वच्छता के महत्त्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए युवा संसद की विशेष बैठक आयोजित करके कॉलेज स्कूलों में छात्रों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान 92 फ़ाइलों की समीक्षा की गई जिनमें से 32 फ़ाइलों को हटा दिया गया। पखवाड़े के दौरान पहचान की गई पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी से ₹67,900  राजस्व प्राप्त किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 2023 का समापन मंत्रालय के शीर्ष तीन वर्गों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जो पखवाड़े के दौरान स्वच्छता मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »