NEW English Version

अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ’गुडबाय’ का प्रीमियर एंड पिक्चर्स 7 मई 2023 को

जरा सी तकरार, मगर ढेर सारा प्यार! अब क्या कहें? कुछ तारे बस एक साथ अच्छे से बजती है। इस संडे कुछ खास, देखो ’गुडबाय’ अपनों के साथ एंड पिक्चर्स पर उसके प्रीमियर पर। अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और हिंदी में अपना डेब्यू करने जा रही रश्मिका मंदाना के साथ, यह फिल्म दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है जो आपको रुला देगी लेकिन आपके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में, पावेल गुलाटी, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी शामिल हैं। एकता कपूर द्वारा सह निर्मित इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ वे अपना पहला सहयोग कर रही है।

हरीश (अमिताभ बच्चन) और उनकी पत्नी गायत्री (नीना गुप्ता) के परिवार के इर्दगिर्द ’गुडबाय’ फिल्म घूमती है। उनका रिश्ता निश्चित रूप से रिश्ते कैसे होने चाहिए उनके लक्ष्यों को निर्धारित करता है। गायत्री के आकस्मिक निधन से हरीश और उनके चारों बच्चे सालों बाद एक साथ आते हैं। जीवन से जुड़ी इस फिल्म में आगे कैसे पूरा परिवार अलग.अलग तरीकों से इस दुख का सामना करता है यह दिखाया गया है। इससे आपको अपने प्रियजनों के सामने अपने दिल की बात कहने के लिए प्रेरणा मिलती है।

’गुडबाय’

फिल्म के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा, ”’गुडबाय’ उसके विषय के कारण मेरे लिए एक बहुतही अच्छा अनुभव था। जब विकास ने स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं खुश हुई लेकिन साथ ही मेरी आंखों में आंसू भी थे क्योंकि यह प्यार और अपनों को खोने के अनुभव की एक बहुत ही भावनात्मक कहानी है। उन्होंने एक बहुत ही सुंदर चरित्र लिखा था, और मेरे लिए सबसे बड़ा आकर्षण अमिताभ बच्चन जी के साथ स्क्रीन स्पेस को साझा करना था। मुझे हमेशा ही उनके साथ काम करने की इच्छा थी और ’गुडबाय’ के साथ मेरा यह सपना सच हो गया। हमारे साथ सभी उम्र के कलाकारों और क्रू था, और हमने सेट पर बहुत ही अच्छा समय बिताया। एंड पिक्चर्स पर ’गुडबाय ’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, मैं दर्शकों से अनुरोध करती हूं कि दर्शक वापस एक बार पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लें।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए, पावेल गुलाटी ने कहा, ”’गुडबाय’ का विषय बहुत ही अपरंपरागत है क्योंकि फिल्म मृत्यु के बारे में बात करती है, ऐसी बातों पर खुले तौर पर चर्चा नहीं की जाती है। हमने इसे महामारी के दौरान शूट किया और तब मुझे व्यक्तिगत नुकसान हुआ था, इसलिए फिल्म की शूटिंग भावनात्मक रूप से थका देने वाला अनुभव था।मैं अपने चरित्र के समान भावनाओं से गुजर रहा था। इस फिल्म की वजह से मैं अपनी भावनाओं को बाहर निकाल सका। साथ ही, इसने मुझे अमिताभ बच्चनजी और नीना गुप्ताजी जैसे कुछ बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया। ’गुडबाय’ एक पारिवारिक फिल्म है जो आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी। मुझे यकीन है कि एंड पिक्चर्स के दर्शकों को इसे देखने में मजा आएगा।“

प्रीमियर के बारे में बात करते हुए एली अवराम ने कहा,”’गुडबाय’ में हमारे पास एक से एक कलाकार थे, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन सर कर रहे थे, और जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करती हूं। मैं स्वीडन से हूं, पर मैं उनके गानों पर डांस करते हुए बड़ी हुई हूं, तो जब मुझे पता चला कि मैं उनके साथ काम करूंगी, तो यह बहुत बड़ी बात थी। एक लेजेंड होने के बावजूद वह बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। रश्मिका, पावेल और नीनाजी सहित अन्य लोगों के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं गारंटी दे सकती हूं कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर ’गुडबाय’ देखने में मजा आएगा।“

देखें इस रविवार दोपहर 12 बजे ’गुडबाय’ का चैनल प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर अपने परिवार के साथ

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »