NEW English Version

निर्वाचन बूथ पर होने वाले इंतजामों की नगर आयुक्त ने की समीक्षा- धीमी तैयारियों पर नगर आयुक्त हुए नाख़ुश- अधीनस्थों को सख्त हिदायत

बूथ

अलीगढ़ नगर निगम: मतगणना स्थल व पोलिंग बूथ के अंदर और आसपास साफ सफाई के लिए नगर निगम चलाएगा तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान। अधीनस्थों को जिला प्रशासन और सेक्टर मजिस्ट्रेट से समन्वय बनाकर 9 तारीख तक सभी बूथों को बनाने की हिदायत। सभी पोलिंग बूथ की रिपोर्ट तलब-अधीनस्थों को सुधार के लिए 24 घंटे की डेडलाइन- नगर आयुक्त की हिदायत पोलिंग बूथ के आस पास आने जाने वाले मार्ग रहेंगे  नाले की सिल्ट से मुक्त- नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी पोलिंग बूथ की सफाई कराए जाने की कड़ी हिदायत।

अलीगढ़ में 11 मई को स्थानीय निकाय के मतदान और 13 मई को होने वाली मतगणना को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने नगरीय 754 मतदान केंद्रों नगर निगम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थों द्वारा अभी तक सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को व्यवस्था में सुधार लाने की जिम्मेदारी दी। नगर आयुक्त ने सर्वोच्च प्राथमिकता पर अगले 24 घंटे में नगरीय क्षेत्र के सभी 754 मतदान केंद्रों पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं और कमियों की रिपोर्ट तलब की है।

मतदान और मतगणना के दिन नगर निगम व्यवस्थाओं को उम्दा बनाने के लिए नगर आयुक्त ने सभी पोलिंग बूथ पर 3 दिवसीय सफाई का विशेष अभियान चलाए जाने की जिम्मेदारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात दी। नगर आयुक्त ने पॉइंट टू पॉइंट 754 पोलिंग बूथ पर नगर निगम इंतजामों की समीक्षा करते हुए पोलिंग बूथ की ओर आने जाने वाले मार्ग पर किसी भी दशा में सिल्ट नहीं निकालने के निर्देश दिए साथ ही साथ मुख्य अभियंता को  पोलिंग बूथ पर आने जाने वाले मार्गो व लिंक मार्ग पर मरम्मत व दिव्यांगजन के लिए रैंप का निर्माण अनिवार्य कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने कहा नगरीय क्षेत्र में सभी पोलिंग बूथ का इंतजामों में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अधीनस्थों द्वारा भौतिक सत्यापन कर आज शाम तक रिपोर्ट तलब की गई है अधीनस्थों को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार के लिए 24 घंटे की डेडलाइन निर्धारित की गई है अलीगढ़ नगर निगम नगरी क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ पर परंपरागत बेहतर से बेहतर इंतजाम कराए जाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

नगर आयुक्त की नाराजगी और कड़े रुख को देखकर अधीनस्थ अपने अपने जोन में  पोलिंग बूथों पर जाकर नगर निगम की व्यवस्थाओं कब भौतिक सत्यापन व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए।

अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »