NEW English Version

हम देश के 20 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं : प्रवीण तोगड़िया

देश की सभी सरकारी बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार का काम करें। साथ ही देश के किसानों को फसलों का अच्छा दाम मिल सके
*होटल मोती महल में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता*

शहडोल। हमने राम मंदिर के लिए लंबा संघर्ष किया है और अब हम भगवान श्री राम के करोड़ों हिंदू बेटा बेटियों की सुरक्षा समृद्धि सम्मान स्वास्थ्य संस्कार की चिंता कर रहे हैं। इसके लिए हमने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा हनुमान चालीसा सप्ताहिक केंद्र विकसित करने का बीड़ा उठाया है। जहां हिंदू परिवार की सुरक्षा के लिए कई परिवारों को जागृत करने का काम किया जाएगा इसके अलावा हम बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने और कर्ज में डूबे लोगों को उभारने का भी आंदोलन चलाएंगे। इसके लिए हमारे पास शब्द नहीं पर संकल्प जरूर है।

उक्त आशय के विचार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने स्थानीय होटल मोती महल के सभागार में को आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान देश के 35 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया एवं 25 लाख से ज्यादा मस्क का वितरण किया है।

अब हमारा लक्ष्य हनुमान चालीसा केंद्र का संचालन करना है ताकि हिंदुओं की सुरक्षा की जा सके । हम देश के 20 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं इसके लिए हमें आसाम से अपना दौरा शुरू किया है और गुजरात में हम इसे समाप्त करेंगे।

देश वर्तमान राजनीति के परिपेक्ष में तोगड़िया ने कहा है कि देश की सभी सरकारी बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार का काम करें। साथ ही देश के किसानों को फसलों का अच्छा दाम मिल सके। यह विडंबना है कि राम जी को 1000 करोड़ का घर मिला मगर गरीबों का उत्थान ना हुआ

देश की आर्थिक स्थिति पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है।उक्त वार्ता में महाकौशल प्रांत मंत्री शक्ति सिंह चंदेल  के पिता निरपत सिंह चंदेल द्वारा गणेश मंदिर के पीछे शहडोल में जो उनकी भूमि है उसे उन्होंने संगठन को मंदिर बनाने के लिए दान कर दिया है,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् व राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा मंदिर निर्माण एवं शक्ति केंद्र की जाएगी स्थापना इस हेतु  निरपत सिंह चंदेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रवीण भाई तोगड़िया के माध्यम से संगठन को बुढ़ार रोड गणेश के पीछे की भूमि दान किया। जल्द ही भव्य मंदिर का किया जाएगा निर्माण।

पत्रकार वार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के केंद्र मंत्री प्रदीप गौर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् क्षेत्र मंत्री बेटू सिंह चंदेल, प्रातं महामंत्री रमेश त्रिपाठी राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री शक्ति सिंह चंदेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र अनुरागी,नगर अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »