NEW English Version

नगरीय क्षेत्र में 6 आदर्श और 3 बनेंगे पिंक बूथ- नगर आयुक्त ने परखी व्यवस्थाएं- अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी बूथ निर्माण की व्यवस्था में जुटे रहे दिन भर

स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारी जोरों पर- नगर निगम का पूरा अमला जुटा बूथ निर्माण और सफाई पेयजल व्यवस्था में


6 आदर्श पोलिंग बूथ और 3 पिंक बूथ सहित नगर निगम ने बूथ निर्माण की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए बनाया अस्थाई कंट्रोल रूम-2 नोडल अधिकारी सहित round-the-clock टीम रहेंगी मुस्तैद


कल दोपहर तक नगरीय 754 बूथ नगर निगम की व्यवस्थाओं से होंगे चाक-चौबंद- नगर आयुक्त की अपील लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह मनाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से दृढ़ संकल्पित- जनपद वासी अपने मताधिकार का करें प्रयोग


अलीगढ़: अलीगढ़ में *11 मई को स्थानीय निकाय के मतदान और 13 मई को होने* वाली मतगणना को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगरीय 754 मतदान केंद्रों पर नगर निगम इंतजामों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में कल दोपहर तक सभी पोलिंग बूथ पर नगर निगम व्यवस्थाओं को पूर्ण कराकर जिला प्रशासन को हैंडोवर करने की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को दी। स्थानीय नगर निकाय निर्वाचन में इस बार नगरीय क्षेत्र में 754 बूथ को चाक-चौबंद इंतजामों से लैस बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है नगर आयुक्त ने लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह से मनाने के लिए इसे चैलेंज के रूप में लिया है और जनपद वासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील भी की है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया 754 पोलिंग बूथ के अंतर्गत सिटी हाई स्कूल जीटी रोड माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज एस एम बी इंटर कॉलेज सेंट फिडेलिस स्कूल रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद और इनग्राम स्कूल को 6 आदर्श पोलिंग बूथ के रूप में नगर निगम द्वारा बनाया गया है साथ ही साथ महिला मतदाताओं की जागरूकता के लिए टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज और अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज में 03 पिंक पोलिंग बूथ बनाये जा रहे है।

नगर आयुक्त ने बताया पोलिंग बूथ निर्माण से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में दो नोडल अधिकारियों को तैनात करते हुए अस्थाई कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसमें राउंड द क्लॉक में मौजूद रहेंगी।

उन्होंने बताया अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व वाली नगर निगम की टीम ने सभी 754 पोलिंग बूथ का सघनता से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिए की कल दोपहर तक सभी पोलिंग बूथ तैयार कराकर जिला प्रशासन के हैंड ओवर कर दिए जाए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम लोकतंत्र के महापर्व को हर्ष और उल्लास के साथ चाक-चौबंद इंतजामों के साथ मनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है लोकतंत्र के महापर्व में जनपद वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें

अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »