NEW English Version

टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश का तेजी से बढ़ता चैनल Q टीवी अपने दर्शकों के लिए एक नया शो लेकर आया है, जिसका नाम है ‘मस्ती की पाठशाला’। यह शो शिक्षा पर आधारित है, जिसके माध्यम से Q टीवी का उद्देश्य खेल और मौज-मस्ती के साथ ही साथ बच्चों को जीवन में काम आने वाली सीख देना है, जिसे देखने में पूरे परिवार को खूब मज़ा आएगा। इस शो को चैनल पर 5 जून, 2023, सोमवार को लॉन्च किया गया, जिसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 5:30 बजे किया जा रहा है।  

अक्सर यह देखने में आता है कि खेल-कूद के माध्यम से बच्चों को कोई भी बात बहुत आसानी से समझाई जा सकती है, और यह बात या शिक्षा उन्हें लम्बे समय तक याद रहती है, जो उनके जीवन में बहुत काम आती है। इस प्रकार मौज-मस्ती के साथ बच्चो को कई सारी सीख भी दी जा सकती हैं। ‘मस्ती की पाठशाला’ इसी पर आधारित शो है। इसकी हर कहानी से दर्शकों को प्रेरणा मिलेगी, जो जीवन के हर मोड़ पर उन्हें काम आएगी और हर स्थिति का डटकर सामना करने के लिए उन्हें प्रेरित करेगी।

-शो के माध्यम से खेल-खेल में सीखी जा सकती हैं जीवन में काम आने वाली जरुरी बातें-

इस बात को डीडी फ्री डिश पर मौजूद Q टीवी बखूबी समझता है, यही कारण है कि यह बच्चों को आकर्षक कहानियों के माध्यम से मस्ती –मस्ती  में जीवन में काम आने वाला ज्ञान देने के लिए तत्पर है। बच्चों को चित्र आदि के माध्यम से आसानी और मज़ेदार तरीके से समझ आए और वे इससे मिलने वाली प्रेरणा ले सकें, इसके लिए शो में ग्राफिक्स का खूबसूरत तड़का लगाया गया है। इसकी कहानियाँ और उनसे मिलने वाली सीख दर्शकों को शो से जोड़े रखने का वादा करती हैं। इस प्रकार, ‘मस्ती की पाठशाला’ शो के माध्यम से बच्चों को शानदार कहानियों और बेमिसाल ग्राफिक्स का मिश्रण परोसा जाएगा।

आकर्षक कहानियों का यह कलेक्शन, अपने प्रत्येक एपिसोड के साथ दर्शकों को ‘टॉय स्टार्स’ और ‘क्यूट सिस्टर्स’ की अजीबो-गरीब दुनिया के सफर पर ले जाता है। इस सफर पर बच्चों की मुलाकात कई बेहतरीन कलाकारों से होती है, जहाँ वे बहुत कुछ सीखते हैं और दर्शकों को भी सिखाते हैं।

शो का कॉमिकल और सिटकॉम एंगल इसे खास बना देता है। शो स्थितिजन्य कॉमेडी पर आधारित कॉमेडी विशेष आकर्षण का केंद्र है, जिसमें देखते ही देखते किसी स्थिति में ऐसा माहौल बन जाता है कि सभी हँसने पर मजबूर हो जाते हैं। इस प्रकार, इसके शानदार एपिसोड्स दर्शकों को हँसाएँगे भी और सिखाएँगे भी। ऐसे में, यह शो दर्शकों के मन में जिज्ञासा भर देगा कि वे एक भी एपिसोड देखने से न चुकें।

‘टॉय स्टार्स’ और ‘क्यूट सिस्टर्स’ के इस रोमांचक सफर में क्या सीखने को मिलेगा और  कितनी मस्ती करने मिलेगी  यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। तो देखना न भूलें ‘मस्ती की पाठशाला’ सोमवार से शुक्रवार, शाम 5:30 बजे, सिर्फ और सिर्फ Q टीवी प

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »