NEW English Version

आयुर्वेदिक ने किया कमाल, रहें हमेशा आपके काले बाल

आयुर्वेदिक

बालों का असमय सफ़ेद होना एक बड़ी समस्‍या बन चुकी है। इसके लिए कई लोग कलर का इस्‍तेमाल करते हैं। हालांकि कलर बालों को जड़ से कमजोर बना सकता है। बालों का सफ़ेद होना उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रारंभ हो जाता है। लेकिन तब क्‍या जब आपकी उम्र अभी केवल 25 की हो और सिर तथा दाढ़ी के बाल अभी से ही सफ़ेद दिखाई देने लगे हों? यह एक बुरे सपने की तरह ही भयानक हो सकता है। कभी कभी बालों का सफ़ेद होना शरीर में मेलानिन की कमी की वजह से या फि़र भोजन में ठीक प्रकार का पोषण ना मिल पाने की वजह से होता है। हमारे शरीर में कई कोशिकाएं हैं जो एक साथ काम करती हैं और हमारे बालों को रंग प्रदान करती हैं, लेकिन अगर उन्‍हें सही पोषण ना मिले तो, उनके काम में बाधा आने लगती है, जिसके कारण बाल सफ़ेद होना शुरु हो जाते हैं। तो अब ऐसा क्‍या करें कि सिर के सफ़ेद बाल काले हो जाएं? बालों को काला करने के लिये बाजार में मौजूद तेल और दवाइयों का सहारा लेने से अच्‍छा है कि आप प्राकृतिक उपचार अपनाएं। कई ऐसे आयुर्वेदिक उपचार होते हैं जो सफ़ेद होते बालों की समस्‍या को दूर कर सकते हैं। यह नुस्‍खे बालों तथा सफ़ेद होती हुई दाढ़ी के बालों को काला करने में असरदार होगें।

–बाल सफ़ेद होने का कारण–

  • पैतृक प्रभाव
  • बहुत ज्यादा तनाव लेना
  • बहुत ज्यादा सोंचना
  • शराब का ज्यादा सेवन
  • गर्मी पैदा हरने वाले आहार का ज्यादा सेवन करना

–उपचार–

  • कड़ी पत्ता और नारियल तेल:

थोड़ी सी कडी पत्ती ले कर उसे नारियल तेल में डाल कर उबालें। यह तेल हल्का ठंडा हो जाए तब इससे अपने सिर और दाढी की मालिश करें। इसके अलावा 100 एम पानी में थोडी सी कडी पत्तियों को डाल कर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधाा ना हो जाए। पानी आधाा हो जाने के बाद इसे पी लें। रोजाना यह उपचार आजमाने से आपको फ़ायदा मिलेगा।

  • कड़ी पत्ता और आमला पाउडर:

थोड़ी सी कड़ी पत्ती ले कर उसे पानी में उबाल कर पानी को आधाा कर लें। उबलते पानी में आमला पाउडर मिलाएं। फिर जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तब उसे पी लें।

  • आमला पाउडर और नारियल तेल:

आमला पाउडर और नारियल तेल को मिक्स करें। आमला की मात्र 25 प्रतिशत नारियल तेल से ज्यादा होनी चाहिये। इसे 2 मिनट उबालें! जब यह तेल ठंडा हो जाए तब इससे अपनी दाढी और स्कैल्प को मसाज करें। एक महीने तक आपको रोजाना आमला जूस पीना चाहिये। यह बहुत ही प्रभावशाली उपाय है।

  • छोटी सी मिर्च बड़े काम की:

काली मिर्च खाने का स्वाद तो बढ़ाती है, साथ ही इससे सफ़ेद होते बाल भी काले होने लगते हैं। इसके लिए काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धाोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।

  • एलोवेरा में है जादू:

बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झडना और सफ़ेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस बना कर पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाएं।

  • दही करता सफ़ेदी पर वार:

सफ़ेद होते बालों का रंग प्राकृतिक रूप से बदलने के लिए दही का इस्‍तेमाल करें। इसके लिए हिना और दही को बराबर मात्र में मिलाकर पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाइये। इस उपचार को हफ्ते में एक बार लगाने से ही बाल काले होने लगते हैं।

  • प्‍याज से होते बड़े-बड़े काज:

प्याज आपके सफ़ेद बालों को काला करने में मदद करता है। कुछ दिनों तक रोजाना नहाने से कुछ देर पहले अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगायें। इससे आपके सफ़ेद बाल काले होने शुरू हो ही जाएंगे, बालों में चमक आएगी और साथ ही बालों का गिरना भी रुक जाएगा।

–बरतें यह सावधाानियां–

  • जंक फ़ूड खाना बंद करें
  • चाय, काफ़ी और ड्रिंक ना पियें
  • केमिकल डाई का प्रयोग ना करें

–खास टिप्स–

  • गाय के मक्खन से स्कैल्प और दाढी को मसाज करना चाहिये। इसे आप महीने में 8 से 10 बार प्रयोग करें।
  • फ़ल, हरी सब्जियां, दालें या दूसरी प्रोटीन वाले आहार खाएं।
  • रात को ज्यादा देर तक जगना नजरांदाज करें और दोपहर में सोना
  • खमीरा फ्रुड्स को खाने से बचें चूंकि यह ब्लड को अजु) करता हैं।

–अचार ना खाएं–

  • नहाने के बाद दूधा पीयें
  • मिर्च-मसालें और तैलीयें खाने से बचें।
  • खजूर, मुनका लें
  • आंवले को न सिफ़र् डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर इसके घोल से बालों की कंडिशनिंग करते रहें। चाहे तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं।
विनीता झा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »