NEW English Version

ज़ी पंजाबी का नया शो “दलेर डिंपी” का हर इंसान पर छाया जादू 

चंडीगढ़, 9 जून 2023: ज़ी पंजाबी दिलचस्प कंटेंट प्रदान करने के लिए जाना जाता है और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर एक नई और अलग कहानी “दलेर डिंपी” लेकर आ रहा है। एक बड़ी और अनुकूल प्रतिक्रिया के साथ, प्रोमो तेजी से शहर की चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई नए प्रोमों की खूब तारीफ कर रहा है।

ज़ी पंजाबी

जैसा कि हमने प्रोमो में देखा है कि डिंपी एक ऐसी लड़की है जो सिर्फ बातों से नहीं हकीकत में बदलाव लाएगी और दुनिया में बड़े-बड़े काम करेगी। जैसे ही प्रोमो को पंजाबी दर्शकों के साथ साझा किया गया, इसका तहे दिल से स्वागत किया, इतना ही नहीं, दर्शकों ने इनबॉक्स को संदेशों से भर दिया और शो के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। प्रोमो के संक्षिप्त अंशों में दिखाए गए पात्रों की आंतरिक भावनाओं से दर्शक जुड़ाव महसूस करते हैं।

नए प्रोमो को मिल रहे बेहतरीन फीडबैक के साथ, दर्शकों का उत्साह साफ देखा जा सकता है, तो तैयार हो जाइए 26 जून से समाज में बदलाव से पहले खुद में बदलाव लाने की बात करने वाली नई और खास कहानी “दलेर डिंपी” देखने के लिए 2023 हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »