NEW English Version

नगर निगम ने अचल ताल से हटवाया अतिक्रमण- अचल सौन्दर्यकरण में बाधक चार दुकान हुई ध्वस्त-एक दुकानदार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अलीगढ़, नगर निगम: 13 जून को घंटाघर से तस्वीर महल चौराहे होते हुए शमशाद मार्केट तक अतिक्रमण अभियान हुआ स्थगित जल्द अगली तिथि होगी घोषित:-सहायक नगर आयुक्त टी0पी0सिंह अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नाले नालियों में गोबर गंदगी सड़क और नाले पर अतिक्रमण करके आम नागरिकों को बाधित यातायात से जूझने पर मजबूर करने वालो व अवैध रूप से जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर विज्ञापन करने वालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से 12 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे अभियान के पहले दिन अचल ताल पर नगर निगम द्वारा अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अचल ताल के सौन्दर्यकरण में बाधक चार दुकान को स्वयं दुकानदारों द्वारा तोड़ा जा रहा था

मौके पर नगर निगम के महाबली ने हल्का बल प्रयोग कर अतिक्रमण को ध्वस्त किया अभियान के दौरान अचल ताल पर मौजूद एक दुकानदार को अगले 24 घंटे में स्वयं दुकान तोड़ने का अल्टीमेटम सहायक नगर आयुक्त द्वारा दिया गया।

सहायक नगर आयुक्त ने बताया 13 जून को घंटाघर से तस्वीर महल चौराहे होते हुए शमशाद मार्केट तक अतिक्रमण अभियान को माननीय महापौर जी की आवश्यक बैठक को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम तिथि तक स्थगित कर दिया गया है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा नगर निगम अलीगढ़ शहर वासियों के सहयोग से बेहतर साफ सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है नगर निगम अलीगढ़ के इस प्रयास में सभी के सहयोग की आवश्यकता है जो लोग सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण गंदगी और ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई कर ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे और संबंधित से इसका खर्चा वसूल किया जाएगा।

नगर

अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट मो0 अम्मान  सहायक अधिशासी अभियंता अशोक भाटी संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता, एसओ गांधी पार्क पुलिस व प्रवर्तन दल के जवान आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »